बैड¨मटन प्रतियोगिता में मंडल के 300 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

शहीद सत्यवान ¨सह स्टेडियम में मंडल स्तरीय तीन दिवसीय बैड¨मटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जनपदों के 300 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 13 से 19 वर्ष और उससे ऊपर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 11:21 PM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 11:21 PM (IST)
बैड¨मटन प्रतियोगिता में मंडल के 300 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
बैड¨मटन प्रतियोगिता में मंडल के 300 खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग

बस्ती : शहीद सत्यवान ¨सह स्टेडियम में मंडल स्तरीय तीन दिवसीय बैड¨मटन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में मंडल के तीनों जनपदों के 300 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 13 से 19 वर्ष और उससे ऊपर के खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 23 सितंबर को खेल का शुभारंभ होगा। गुरुवार को आयोजन समिति के सदस्यों के साथ बैड¨मटन एसोसिएशन ने तैयारी बैठक की। रोडवेज तिराहे पर स्थिति एक मैरिज हाल में एसोसिएशन की हुई बैठक में बस्ती बैड¨मटन ग्रुप के अध्यक्ष मो. इदरीश ने कहा कि मंडल में बैड¨मटन खेल को बढ़ावा देने और खिलाड़ियों में इस खेल के प्रति रुचि पैदा करने के लिए हर साल प्रतियोगिता मंडल स्तर की कराई जाती है। वर्ष 2016 व 17 में हुई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस साल 23, 24 व 25 सितंबर को प्रतियोगिता होगी। बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीनगर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विजेता और उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल के साथ सम्मानित किया जाएगा। मंडल में खेल की गतिविधियां इतनी कमजोर हैं कि अच्छे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच नहीं मिल पाता। कोशिश यही है कि मंडल के होनहार खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएं और आगे बेहतर प्रदर्शन कर मंडल का नाम रोशन करें। आयोजन समिति में मनोज अग्रवाल, डा. अभिषेक श्रीवास्तव, महेश्वर पांडेय, पुनीत कुमार पांडेय, विवेक ¨सह, कमर खलील, अवधेश वर्मा, अमितेश ¨सह, अमित पांडेय, आनंद प्रकाश गोयल, मनीष अग्रवाल, प्रदीप विश्नानी, राजेश ओझा, त्रिलोक कुमार त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी