समाज में नफरत फैला रही प्रदेश सरकार: वीरेंद्र

कांग्रेस का सदस्यता समारोह आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 10:43 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 10:43 PM (IST)
समाज में नफरत फैला रही प्रदेश सरकार: वीरेंद्र
समाज में नफरत फैला रही प्रदेश सरकार: वीरेंद्र

जागरण संवाददाता, विक्रमजोत, हर्रैया बस्ती : विक्रमजोत विकास क्षेत्र के सैनिक ग्राम पचवस में शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित सदस्यता समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन अभय कुमार सिंह ने किया। समारोह में पार्टी की सदस्यता लेने के लिए विक्रमजोत, हर्रैया, दुबौलिया एवं परशुरामपुर विकास क्षेत्र से लोग पहुंचे थे। सदस्यता समारोह में आगंतुकों का स्वागत जिला सचिव लाबोनी सिंह ने किया।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कांग्रेस की सदस्यता लिए लोगों का पार्टी पर भरोसा जताने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सरकार का मोर्चा केवल कांग्रेस ही सम्भाल सकती है। वर्तमान प्रदेश सरकार तो केवल समाज में नफरत फैलाने का कार्य कर रही हैं। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर है। युवा आत्महत्या करने को मजबूर हैं। सरकार नौकरी देने के बजाय नौकरी छीन रही है। प्रदेश में असुरक्षा का माहौल है। सरकार अपनी गल्तियों को छुपाने के लिए संविधान का उल्लंघन कर असंवैधानिक कार्य कर रही है।

प्रदेश सचिव देवेन्द्र निषाद ने कहा कि यह मात्र वादों की सरकार है। वादा करती है क्रियान्वयन नहीं करती। लाकडाउन के समय लोगों की सहायता के लिए लगे कांग्रेस के 8 हजार कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया। कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष मनोज सिंह, राजेश पांडेय,जग प्रसाद तिवारी, वीरेंद्र सिंह, कैप्टन धर्मवीर सिंह, शैलेन्द्र सिंह,सतीश सिंह ,उमेश तिवारी,अतुल सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी