किसानों ने भारत बंद का किया आह्वान, आज रहेगा बंदी
जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी व्यापारी नेता सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की आरे से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। हम किसानों के साथ है। उनके आंदोलन का समर्थन भी करते है। लेकिन बाजार बंद करवाने का हमारा संगठन विरोध करता है।
बस्ती: संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया गया है। रविवार को किसानों ने शहर से लेकर गांव तक भ्रमण कर लोगों से भारत बंद का समर्थन मांगा गया है। भारतीय किसान यूनियन के टिकैत गुट के हर्रैया ब्लाक अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने साइकिल पर लाउडस्पीकर लेकर क्षेत्र में बंदी को लेकर किसानों व आमजन समर्थन मांगा। सीताराम ने बताया कि सोमवार को भारत बंद का समर्थन कर कृषि कानून को लेकर हरैया में भाकियू कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करेगे।
भारत बंद में दुकानें बंद कराने का विरोध करेगा व्यापार मंडल
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल की रविवार को शहर के एक होटल में बैठक हुई।
जिलाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी व्यापारी नेता सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा की आरे से सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया गया है। हम किसानों के साथ है। उनके आंदोलन का समर्थन भी करते है। लेकिन बाजार बंद करवाने का हमारा संगठन विरोध करता है। संयुक्त किसान मोर्चा बाजार बंद करवाने के बजाए केंद्रीय कार्यालय जैसे दूरसंचार, आयकर कार्यालय, केंद्रीय विद्यालय अथवा ट्रेनों के संचालन को ठप कर विरोध कर सकते है। कार्यवाहक अध्यक्ष विश्वनाथ वर्मा, जिला महामंत्री मनमोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज सिंह, बघेल राजदीप सिंह ,अभिषेक गुप्ता, दिनेश जायसवाल ने कहा कि अब व्यापारी कमजोर नहीं रहा। उपाध्यक्ष अतुल प्रकाश मिश्र, करुणा सिंह, नसीम खान, मनोज सिंह तथा संगठन मंत्री अरशद जावेद ने दुकानों को बंद कराए जाने के निर्णय पर आक्रोश व्यक्त किया। नगर अध्यक्ष सिराज अहमद और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता सिंह ने भी अपने विचार रखे।