पंडालों में गूंज रहे लक्ष्मी-गणेश के जयकारे

जागरण संवाददाताबस्ती पंडालों में सुबह से शाम जक श्रीलक्ष्मी-गणेश के जयकारे गूंज रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 09:35 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 09:35 PM (IST)
पंडालों में गूंज रहे लक्ष्मी-गणेश के जयकारे
पंडालों में गूंज रहे लक्ष्मी-गणेश के जयकारे

जागरण संवाददाता,बस्ती: पंडालों में सुबह से शाम जक श्रीलक्ष्मी-गणेश के जयकारे गूंज रहे हैं। धनतेरस के दिन स्थापित इन प्रतिमाओं का विसर्जन शनिवार को नदियों के विभिन्न घाटों, ताल-पोखरों में श्रद्धालु नाचते गाते मां का जयकारा लगाते करेंगे।

इस बार जिले में कुल 696 श्रीलक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मंगलवार को इनकी स्थापना के साथ ही पूजन अर्चन शुरू हो गया था। श्रीलक्ष्मी गणेश प्रतिमाओं में सर्वाधिक सोनहा थाना क्षेत्र में स्थापित की गई हैं। इस थाना क्षेत्र में कुल 80, पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में 79 और नगर थाना क्षेत्र में 72 प्रतिमाएं स्थापित हैं। वहीं कोतवाली क्षेत्र में 70, लालगंज में 58, वाल्टरगंज में 54, परशुरामपुर में 50, कलवारी और रुधौली में 49-49, मुंडेरवा में 34, हर्रैया व कप्तानगंज में 28-28, पैकोलिया में 23, दुबौलिया में 10, गौर और छावनी में छह- छह प्रतिमाओं की स्थापना की गई है।

पंडालों में स्थापित लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं की रोजाना शाम को आरती उतारी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमा स्थलों पर लक्ष्मी-गणपति की महिमा का बखान किया जा रहा है। एलईडी स्क्रीन पर धार्मिक कथाएं प्रसारित की जा रही है। पंडाल में श्रद्धालु शाम से रात नौ बजे तक मां लक्ष्मी की आराधना कर रहे हैं। प्रतिमा स्थल पर सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी और होमगार्ड तैनात किए गए हैं। शहर में जाम से दिनभर जूझते रहे लोग जागरण संवाददाता, बस्ती : दीपावली के दिन शहर के प्रमुख चौराहे और मार्ग जाम की समस्या से जूझते रहे। सड़कों पर भीड़ उमड़ने और वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या दिनभर बनी रही। जाम में लोग घंटों फंसे रहे। यातायात बनाए रखने में पुलिस को खूब पसीना बहाना पड़ा।

शहर में जाम की समस्या लाइलाज बन गई है। प्रमुख चौराहों पर आए दिन जाम लग जा रहा है। लोगों को जाम के झाम से घंटों परेशान होना पड़ रहा है। चौराहों पर लगे सिग्नल शो पीस बने हुए हैं। इसकी सुधि जिम्मेदार नहीं ले रहे है। शहर के कपंनीबाग, कटरा, फौव्वारा तिराहा, रोडवेज व जिला अस्पताल चौराहों पर आए दिन जाम लग रहा है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम का प्रमुख कारण सड़क की पटरियों पर लग रही बेतरतीब दुकानें हैं। खरीदारी करने आए लोगों द्वारा सड़क पर बेतरतीब ढ़ंग से वाहन खड़ा कर देने से यह समस्या और भी बढ़ गई। जाम के चलते वाहन रेंगते नजर आए। सबसे ज्यादा समस्या जिला अस्पताल चौराहा पर होती है। यही हाल फौव्वारा तिराहा का भी है। यहां जाम के चलते वाहनों की लंबी कतारें लग जाती है। बाइक सवारों को गलियों का सहारा लेना पड़ता है।

chat bot
आपका साथी