जागरूकता से ही मार्ग दुर्घटनाओं में कमी संभव

इसमें बच्चे अहम भूमिका निभा सकते है

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 10:22 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 10:22 PM (IST)
जागरूकता से ही मार्ग दुर्घटनाओं में कमी संभव
जागरूकता से ही मार्ग दुर्घटनाओं में कमी संभव

बस्ती: यातायात पखवारे के तहत चलाए जा रहे जागरूकता पखवारे में सोमवार को हर्रैया स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल में छात्रों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया की देश में प्रति वर्ष औसतन बारह लाख लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हो रही है। यह किसी महामारी व बीमारी तथा आपदा को मिला कर होने वाली मौतों से कई गुना अधिक है। इसे रोकने का एक मात्र उपाय जागरूकता है। इसमें बच्चे अहम भूमिका निभा सकते है। संकल्प दिलाया की अठारह वर्ष की आयु पूरी करने के बाद प्रशिक्षण लेकर लाइसेंस बनवा कर ही वाहन चलाएंगे। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के वाहन नहीं चलाएंगे। मादक पदार्थो का सेवन नही करेंगे,पैदल तथा दिव्यांग लोगों की सुविधा का हमेशा ख्याल रखेंगे। वाहन सीमित गति में चलाएंगे तथा स्टंट नही करेंगे। यातायात के नियमों आदि के संकेतक की जानकारी थाना प्रभारी कपिलमुनि ¨सह ने दी। प्रधानाचार्य फादर सजी पौल,जयशन पौल,शशिकांत मिश्रा,सामंत कुमार,जोसफ,बिन्टू जोसफ,कौशलेन्द्र ¨सह,टोनी जोश,अनीश जोश,दीपू,पवन कुमार,ओ.पी.¨सह,संतोष पांडेय,केपी त्रिपाठी,जीस्टो मौजूद रहे। इससे पहले हर्रैया बभनान रोड पर स्थित कंपटेटिव क्लासेस में पहुचे सीओ ने नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता,आशुतोष ओझा के साथ छात्रों को यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी। संचालक आशीष गुप्ता,जयन्त्रीलाल गुप्ता,बाबूलाल गुप्ता,राघवेन्द्र ¨सह मौजूद रहे। बच्चों को किया गया जागरूक

जासं.दुबौलिया: विकासखंड के आदर्श बाल शिक्षा निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय दुबौलिया में सोमवार को यातायात माह के तहत स्कूली बच्चों को प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार ¨सह ने जागरूक किया। सरंक्षक मनमोहन ¨सह आलोक ¨सह शशिबाला ¨सह शिवधर शुक्ल हरीराम ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी