अनुपस्थित मिले 58 कर्मचारी,वेतन बाधित

व्यय धनराशि का प्रेषित करें उपभोग प्रमाण पत्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM (IST) Updated:Fri, 21 Aug 2020 10:51 PM (IST)
अनुपस्थित मिले 58 कर्मचारी,वेतन बाधित
अनुपस्थित मिले 58 कर्मचारी,वेतन बाधित

बस्ती, जेएनएन :जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश पर शुक्रवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया। सुबह की पाली में कुल 58 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन बाधित करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

एडीएम रमेश चंद्र एवं अपर जिलाधिकारी राजेश सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित संयुक्त कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां कुल 15 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। कलेक्ट्रेट नजारत कार्यालय के निरीक्षण में 13 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण खंड एक के निरीक्षण में नौ कर्मचारी, अधिशासी अभियंता नलकूप खंड में आठ, बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सात कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डिप्टी कलेक्टर सुखवीर सिंह ने अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड का निरीक्षण किया। यहां छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले।

जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने विकास भवन स्थित अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजिका, कार्य विभाजन एवं सेवा पुस्तिका देखी। निर्देश दिए कि जिन कार्यों में धनराशि व्यय हो चुकी है, उनमें उपभोग प्रमाण पत्र प्रेषित कर धन की मांग की जाए। सीडीओ सरनीत कौर ब्रोका मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी