सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 11:24 PM (IST)
सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना

जागरण संवाददाता, बस्ती : कोतवाली थाना क्षेत्र के बैरिहवां मुहल्ले में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाया। घर में रखे करीब सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी परिजनों को शुक्रवार की शाम तब हुई, जब एक परिचित ने उनके घर को खुला देख लखनऊ से लौट आने सुझाव दिया। गृह स्वामी ने पुलिस को सूचना दी।

बैरिहवां मुहल्ला के कौशल किशोर श्रीवास्तव 24 अगस्त को लखनऊ गए। वहां चिकित्सालय में बहू भर्ती थी। घर में ताला लगा था। हालांकि मालवीय मार्ग पर स्थिति घर के आसपास चिकित्सालय होने के कारण देर रात तक चहल पहल भी रहती है, मगर चोरों ने इसकी परवाह किए बगैर घर के मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और भीतर घुस गए। अन्य कमरों के तालों को भी चोरों ने तोड़ दिया और एक -एक सामान खंगाल डाला। पीड़ित के मुताबिक दोनों आलमारियों को तोड़ चोरों ने घर में रखे चांदी के सिक्कों, सोने चांदी के आभूषणों के अलावा घर में रखे 12 हजार रुपया नकदी उड़ा दिया। घटना की जानकारी होते ही शुक्रवार की शाम लखनऊ में जैसे ही कौशल को जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल अपने भाई को सूचना दी। उन्होंने कोतवाली पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। कोतवाल रविंद्र कुमार गौतम पहुंच गए। कहा कि घटना संज्ञान में है। पुलिस मौके पर है।

chat bot
आपका साथी