पं. शिवहर्ष ने शक्षिक उन्नयन को दी प्राथमिकता

By Edited By: Publish:Thu, 31 Jul 2014 10:55 PM (IST) Updated:Thu, 31 Jul 2014 10:55 PM (IST)
पं. शिवहर्ष ने शक्षिक उन्नयन को दी प्राथमिकता

जागरण संवाददाता, बस्ती : जिले के शिक्षा जगत के मालवीय कहे जाने वाले पं. शिवहर्ष उपाध्याय की 34वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी के पहले केडीसी महाविद्यालय परिसर में स्थित उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय के सभागार में उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व शीर्षक पर आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी चिंतक व पूर्व विधायक राजमणि पांडेय ने कहा कि जिले का शैक्षिक उन्नयन उनके जीवन की प्राथमिकता थी। उनका मानना था कि शिक्षा का समुचित विकास कर जिले के विकास को दिशा देने के साथ युवाओं को सक्षम बनाया जा सकता है। उपाध्याय ने आजीवन गांधीवादी मूल्यों एवं विचारों को आत्मसात किया। शिव प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मो से सामाजिक जीवन में स्थान बनाता है। पं. शिवहर्ष पुरुषों की शिक्षा के साथ महिलाओं को शैक्षिक तौर पर मजबूत करने के पक्षधर थे। मुख्य अतिथि केशव प्रसाद पांडेय ने कहा कि विषम परिस्थितियों का सामना करते हुए जिस प्रकार वह पूरे जीवन शिक्षा के विकास के लिए संघर्ष करते रहे इतिहास हमेशा उनको याद रखेगा। किसान शिक्षा समिति व महिला महाविद्यालय समिति बस्ती के प्रबंधक, मंत्री संजय उपाध्याय ने कहा कि प. उपाध्याय के सपनों को साकार करना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राम नरेश सिंह मंजुल ने की। गोष्ठी को महिला पीजी कालेज की प्राचार्या डा. तूलिका बनर्जी, डा. रजत लता मिश्रा, किसान प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार पांडेय, शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन रामाश्रय त्रिपाठी, डा. डीके अस्थाना, भृगु नारायण द्विवेदी, राजेंद्र शंकर द्विवेदी, गंगा प्रसाद मिश्र, जगदीश प्रसाद शुक्ल, डा. रघुवर पांडेय ने भी संबोधित किया। संचालन डा. पीएन द्विवेदी ने किया।

पं. राम प्रसाद उपाध्याय, प्रेम शंकर उपाध्याय, रमाकांत उपाध्याय, सूर्यकांत उपाध्याय, नरेंद्र भाटिया, पुनीत उपाध्याय, दिनेश आचार्या, सुनीत उपाध्याय, धर्मदेव पांडेय, श्याम देव पांडेय, डा. राघवेंद्र शरण त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षाविद व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी