बरेली बस अड्डे पर कोरोना पॉजिटिव मिली महिला, अस्पताल में फाइल बनी फिर भी भर्ती नहीं हुई, जानिये क्यों महिला अपने बच्चे के साथ घर चली गई

रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार देर रात गोद के बच्चे के साथ मिली एक महिला मंगलवार को कोविड पॉजिटिव मिली। 300 बेड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आटो से ले जाया गया। महिला अपने एक अन्य बच्चे और पति की वजह से भर्ती होने को राजी नहीं थी।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 07:45 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 07:45 AM (IST)
बरेली बस अड्डे पर कोरोना पॉजिटिव मिली महिला, अस्पताल में फाइल बनी फिर भी भर्ती नहीं हुई, जानिये क्यों महिला अपने बच्चे के साथ घर चली गई
300 बेडेड कोविड अस्पताल का मामला, रोडवेज डिपो से पुलिस के साथ पहुंची थी महिला।

बरेली, जेएनएन। रोडवेज बस अड्डे पर सोमवार देर रात गोद के बच्चे के साथ मिली एक महिला मंगलवार को कोविड पॉजिटिव मिली। जांच को 300 बेड अस्पताल में भर्ती कराने के लिए आटो से ले जाया गया। महिला के साथ कोई अपना नहीं था। गोद में बच्चे के साथ पहुंची महिला अपने एक अन्य बच्चे और पति की वजह से भर्ती होने को राजी नहीं थी। स्टाफ ने रुपये इकट्ठा कर आटो वाले किराया दिया। भर्ती होने की जरूरत बताई, लेकिन महिला अस्पताल में भर्ती होने को राजी नहीं हुई। महिला का कहना था कि उसका दूसरा बच्चा और पति न जाने कहां हैं, इसलिए उसे घर पहुंचा दे। स्टाफ ने कोविड पॉजिटिव होने की वजह से भर्ती होने का दबाव बनाया लेकिन महिला नहीं मानी और बच्चे को लेकर चली गई। हालांकि इससे कोरोना संक्रमण फैलने का डर हो गया है।

प्राइवेट बस ड्राइवर आया था साथ : महिला अस्पताल से महिला के साथ एक युवक भी आया था। युवक ने बताया कि वह प्राइवेट बस ड्राइवर है, रात में वह रोडवेज अड्डे पर था तभी यह महिला इंक्वायरी काउंटर के पास ही चीखने लगी। जब लोग उसके पास पहुंचे तो वह बेहोश पड़ी थी। तब रोडवेज के ही इंचार्ज ने सरकारी एंबुलेंस के साथ ही पुलिस को भी कॉल की। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। महिला के साथ कोई नहीं होने से पुलिस और रोडवेज इंचार्ज ने उसे ही महिला की मदद के लिए साथ भेज दिया। सुबह जांच में जब वह पॉजिटिव आई तो उसे पहुंचाया। ड्राइवर युवक ने हॉस्पिटल में अपना नाम अली और मोबाइल नंबर भी दर्ज कराया।

पुलिस भी नहीं कर सकी मदद : असहाय महिला के लिए पुलिस भी मददगार साबित नहीं हुई। सोमवार रात महिला की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। यही वजह रही कि महिला जब कोविड हॉस्पिटल पहुंची तो उसकी जानकारी को पुलिस भी यहां पहुंच गई। कोविड हॉस्पिटल स्टाफ और पुलिस की मौजूदगी के बाद भी उस कोरोना पॉजिटिव महिला यहां से एक ई-रिक्शा में यूं ही जाने दिया गया।300 बेड कोविड अस्पताल के प्रभारी डॉ.वागीश वैश्य ने बताया कि संक्रमित महिला को भर्ती करने का पूरा प्रयास किया गया। लेकिन वह राजी नहीं हुई। पुलिस से महिला को भर्ती करने पर बात हो रही थी, इस दौरान वह मौका पाकर निकल गई।

chat bot
आपका साथी