ऑटो के धुंए से मिलेगी निजात, दिसंबर से शुरू होने जा रही यह सुविधा Bareilly News

स्मार्ट सिटी योजना में इससे निजात के लिए बड़ा इंतजाम हुआ है। रूट तय हो गए स्टापेज तय हो गए। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 08:10 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 01:36 PM (IST)
ऑटो के धुंए से मिलेगी निजात, दिसंबर से शुरू होने जा रही यह सुविधा Bareilly News
ऑटो के धुंए से मिलेगी निजात, दिसंबर से शुरू होने जा रही यह सुविधा Bareilly News

बरेली, जेएनएन : ऑटो-टेंपो का शोर और उनसे निकला वाला धुआं। इनसे ट्रैफिक पर भार तो बढ़ ही रहा, पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा। स्मार्ट सिटी योजना में इससे निजात के लिए बड़ा इंतजाम हुआ है। तय हुआ है कि शहर के पांच रूटों पर 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। रूट तय हो गए, स्टापेज तय हो गए। तय यह भी हो गया कि ये बसें दिसंबर से शहर की सड़कों पर दौडऩे लगेंगी। नगर निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। 

हर रूट पर कई स्टापेज

नगर निगम ने शहर की प्रमुख पांच सड़कों पर सिटी बसें चलाए जाने की योजना बनाई है। इन रुटों पर पांच से छह बसें चलाई जाएंगी। प्रमुख मुहल्लों से होकर गुजरने वाली इन बसों के लिए हर रूट पर कई जगह स्टॉप भी बनाए गए हैैं। स्वालेनगर में बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसें इन स्टेशन पर चार्ज होंगी।

इन रूट पर चलेंगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

1. बरेली जंक्शन से हवाई अड्डे तक - 11.9 किमी

इस रूट पर पांच इलेक्ट्रिक बसें रेलवे जंक्शन से चौकी चौराहा, गांधी उद्यान होते हुए सेटेलाइट बस अड्डे से बीसलपुर चौराहे से रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, फीनिक्स मॉल होते हुए हवाई अड्डा पहुंचेगी।

यहां होंगे बस स्टॉप

चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, सेटेलाइट बस अड्डा, बीसलपुर चौराहा, रुहेलखंड यूनिवर्सिटी, हवाई अड्डा पुलिस चौकी पीर बहोड़ा

2. रेलवे जंक्शन से नगरिया परीक्षित तक - 12.5 किमी

इस रूट पर चार बसें जंक्शन से चौपुला होते हुए दूल्हा मियां मजार होते हुए किला पुल से स्वालेनगर मिनी बाईपास से इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, सेंट्रल जेल होते हुए रेलवे कालोनी से नगरिया परीक्षित पहुंचेगी।

यहां होंगे बस स्टॉप

चौपुला चौराहा, दूल्हा मियां मजार, स्वालेनगर, रेलवे स्टेशन इज्जतनगर, नगरिया परीक्षित हवाई अड्डा गेट

3. जंक्शन से किला पुल होते हुए परसाखेड़ा तक - 13.6 किमी

इस रूट पर पांच बसें जंक्शन से चौपुला होते हुए दूल्हा मियां मजार से किला पुल, सत्यप्रकाश पार्क से सीबीगंज होते हुए परसाखेड़ा जाएंगी।

यहां होंगे बस स्टॉप

चौपुला चौराहा, दूल्हा मियां मजार, स्वालेनगर, सीबीगंज थाना, मथुरापुर चौराहा, परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र

4. जंक्शन से पीर बहोड़ा तक - 10.8 किमी

इस रूट पर छह बसें जंक्शन से चौकी चौराहा, से गांधी उद्यान, विकास भवन से श्यामगंज पुल के ऊपर से ईंट पजाया चौराहा होते हुए स्टेडियम रोड से डेलापीर चौराहा, फल मंडी होते हुए हवाई अड्डा पहुंचेंगी।

यहां होंगे बस स्टॉप

चौकी चौराहा, गांधी उद्यान, विकास भवन, ईंट पजाया, स्टेडियम, डेलापीर चौराहा, डेलापीर फल मंडी, पीर बहोड़ा हवाई अड्डा

5. जंक्शन से बदायूं रोड पटेल विहार तक - 5.1 किमी

इस रूट पर पांच बसें जंक्शन से सिटी माल गोदाम होते हुए चौपुला पुल से चौराहा घंटा मंदिर होते हुए बदायूं रोड पर ङ्क्षहदुस्तान पेट्रोल पंप को जाएगी।

यहां होंगे बस स्टॉप

चौपुला चौराहा, चौराहा घंटा मंदिर, बदायूं रोड हिंदुस्तान पेट्रोल पंप

स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। दिसंबर तक बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।  -ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त 

chat bot
आपका साथी