बरेली में मुख्य अभियंता के खिलाफ विजिलेंस जांच, भाजपा विधायक बोले- बिना टेंडर के ही दे दिया था चहेते ठेकेदार को काम, जानिए पूरा मामला

भ्रृष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस जांच में घिरे बरेली विकास प्राधिकरण के अभियंता के पक्ष में बिथरीचैनपुर विधायक मैदान में आ गए हैं। उन्होंने बीडीए उपाध्यक्ष के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। वहीं बीडीए उपाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 08:49 AM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 08:49 AM (IST)
बरेली में मुख्य अभियंता के खिलाफ विजिलेंस जांच, भाजपा विधायक बोले- बिना टेंडर के ही दे दिया था चहेते ठेकेदार को काम, जानिए पूरा मामला
बरेली में मुख्य अभियंता के खिलाफ विजिलेंस जांच

बरेली, जेएनएन। भ्रृष्टाचार के आरोपों के चलते विजिलेंस जांच में घिरे बरेली विकास प्राधिकरण के अभियंता के पक्ष में बिथरीचैनपुर विधायक मैदान में आ गए हैं। उन्होंने बीडीए उपाध्यक्ष के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। वहीं, बीडीए उपाध्यक्ष ने मुख्य अभियंता के खिलाफ शासन को रिपोर्ट भेज दी है।

बरेली विकास प्राधिकरण में करीब 25 साल पहले हुए अवैध नियुक्ति के मामले में मुख्य अभियंता त्रिलोकी नाथ के खिलाफ बीते दिनों बीडीए उपाध्यक्ष जो¨गदर सिंह ने निलंबन की संस्तुति शासन से की थी। इसके बाद मुख्य अभियंता ने बीडीए उपाध्यक्ष के खिलाफ तमाम शिकायतें शासन को भेजी। उन्होंने रामगंगा नगर आवासीय योजना में गलत तरीके से काम कराने, टेंडरों में गड़बड़ी की शिकायत कर जांच कराने की मांग की थी। इधर, बीडीए ने मुख्य अभियंता त्रिलोकी नाथ के खिलाफ चल रही विजिलेंस की जांच में भी अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

बसपा शासन में मुख्य अभियंता लखनऊ में तैनात रहे। उसी दौरान वहां करोड़ों रुपये खर्च कर पार्क का निर्माण किया गया। बाद में मामले में करोड़ों रुपये की गड़बड़ी की शिकायत हुई। मामले की जांच विजिलेंस कर रही है। दिसंबर 2020 में निदेशक, उप्र. सतर्कता अधिष्ठान की ओर से बीडीए उपाध्यक्ष से मुख्य अभियंता के विषय में सूचनाएं मांगी गई थी। बीडीए उपाध्यक्ष ने सभी सूचनाएं भेज दी हैं। इसमें भी मुख्य अभियंता पर कार्रवाई की तलवार लटकी है।

विधायक ने भी मुख्य अभियंता के आरोपों को दोहराया

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में विधायक राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल ने मुख्य अभियंता त्रिलोकी नाथ के आरोपों को दोहराया है। उन्होंने उपाध्यक्ष और अधीक्षण अभियंता पर चहेते ठेकेदारों को बिना पंजीयन व बिना टेंडर करोड़ों रुपये के काम देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीडीए उपाध्यक्ष और अधीक्षण अभियंता का तबादला कराने व मामले की जांच कराने की मांग की है।

मुख्य अभियंता के खिलाफ फर्जी नियुक्ति के मामले में निलंबन की संस्तुति की है। इसके साथ ही इनके खिलाफ विजिलेंस की जांच भी चल रही है। उस मामले में भी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। - जोगिंदर सिंह, उपाध्यक्ष, बीडीए

रामगंगा नगर में निर्माण कार्यों के टेंडरों में काफी गड़बड़ियां हुई हैं। चहेते ठेकेदारों को बिना रजिस्ट्रेशन, टेंडर के काम दे दिया गया है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से कर जांच की मांग की है। -राजेश कुमार मिश्र उर्फ पप्पू भरतौल, भाजपा विधायक 

chat bot
आपका साथी