UP Election 2022: आज बरेली के इन इलाकों में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, शहर में ही रुकेंगे रात

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पिछले महीने बदायूं में चुनावी रैली करने आए थे। उन्होंने आंवला जिले के कुछ हिस्से को भी साधा था। इसके बाद उन्होंने बीते दिनों शहर में डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए कार्यक्रम दिया था।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 07:15 AM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 07:15 AM (IST)
UP Election 2022: आज बरेली के इन इलाकों में घर-घर जाकर प्रचार करेंगे भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा, शहर में ही रुकेंगे रात
UP Vidhan Sabha Election 2022: राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा आज बरेली आएंगे।

बरेली, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को आंवला क्षेत्र को मजबूत करने आएंगे। वह फरीदपुर के दो मुहल्लों में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। पार्टी की नीतियों को लोगों के सामने रखेंगे। इसके साथ ही प्रमुख मतदाताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उनका रात का प्रवास शहर में ही होगा। यहां भी पार्टी पदाधिकारियों के साथ चुनावी गणित को तैयार करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पिछले महीने बदायूं में चुनावी रैली करने आए थे। उन्होंने आंवला जिले के कुछ हिस्से को भी साधा था। इसके बाद उन्होंने बीते दिनों शहर में डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए कार्यक्रम दिया था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण वह यहां नहीं आ पाए। अब शुक्रवार को उनका शाहजहांपुर का कार्यक्रम है। इसके साथ ही आंवला जिले की छूटी तीन विधानसभा क्षेत्रों को भी साधने के लिए यहां आ रहे हैं। यहां फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र में वह जनता से सीधे मुलाकात करेंगे। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे हेलीकाप्टर से फरीदपुर के रामलीला मैदान पर उतरेंगे। इसके बाद पास के ही मुहल्ला बकसरिया और साहूकारा में घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इस दौरान पार्टी की नीतियों को भी जनता के आगे रखेंगे।

वहां से करीब साढ़े पांच बजे इंवर्टिस विश्वविद्यालय में जाएंगे। वहां पहले प्रमुख मतदाताओं के साथ और फिर करीब एक घंटे जिला आंवला के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला आंवला की फरीदपुर, बिथरीचैनपुर और आंवला विधानसभा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद रात को शहर के एक होटल में प्रवास करेंगे। रात करीब नौ बजे यहां जिला बरेली के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। आंवला जिलाध्यक्ष वीर सिंह पाल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

chat bot
आपका साथी