बरेली में कार से गोवंशीय पशुओं की चोरी कर काटने वाले दो आरोपित गरफ्तार

घर के बाहर बंधे गोवंशीय पशुओं को चोरी कर उनका वध कर गोमांस बेचने वाले दो गो-तस्कर सोमवार को धर लिए गए। पकड़े गए गो-तस्कर मुन्ना निवासी सैदपुर चुन्नीलाल व फीम निवासी भूड़ा भोजीपुरा के पास से पुलिस ने तमंचे के साथ गोकुशी में प्रयुक्त होने वाले औजार भी बरामद किए हैं। आरोपितों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में गोवध अधिनियम के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Nov 2021 07:52 PM (IST) Updated:Mon, 29 Nov 2021 07:52 PM (IST)
बरेली में कार से गोवंशीय पशुओं की चोरी कर काटने वाले दो आरोपित गरफ्तार
बरेली में कार से गोवंशीय पशुओं की चोरी कर काटने वाले दो आरोपित गरफ्तार

जागरण संवाददाता, बरेली: घर के बाहर बंधे गोवंशीय पशुओं को चोरी कर उनका वध कर गोमांस बेचने वाले दो गो-तस्कर सोमवार को धर लिए गए। पकड़े गए गो-तस्कर मुन्ना निवासी सैदपुर चुन्नीलाल व फीम निवासी भूड़ा भोजीपुरा के पास से पुलिस ने तमंचे के साथ गोकुशी में प्रयुक्त होने वाले औजार भी बरामद किए हैं। आरोपितों के खिलाफ जिले के अलग-अलग थानों में गोवध अधिनियम के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

बीते दिनों इज्जतनगर क्षेत्र से घर के बाहर बंधे गोवंशीय पशु को दोनों तस्कर कार में लादकर उठा ले गए थे। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई, जिसे पशुपालक ने वायरल कर दिया। इसी बीच इज्जतनगर क्षेत्र में गोकुशी के मामले बढ़ गए। फरीदापुर चौधरी में अवैध बूचड़खाना मिलने के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देनी शुरू की। दबिश में आरोपित मुन्ना व फीम धर लिए गए। इज्जतनगर पुलिस की पूछताछ में मुन्ना ने बताया कि दिसंबर 2019 में हरहरपुर नहर की पुलिया के किनारे तथा अगस्त में गुलड़िया में साथियों के साथ मिलकर गोवंशीय पशुओं को काटा था। 17 नवंबर को इज्जतनगर में गोवंशीय पशु को चोरी करने की वारदात भी कुबूली। बताया कि घटना के दिन गोपा उर्फ आरिफ कार चला रहा था। मुन्ना के साथ हनीफ, नईम बड़े, अकलीम निवासी भूड़ा भोजीपुरा ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद उसे फरीदापुर चौधरी रोड नंबर आठ ईदगाह के पीछे किला नदी के पास ले जाकर काट दिया। काटने में मुन, शाकिर, निवासी पीरबहोड़ा, अजीम निहन्नी, फहीम, उस्मान व अनीस उर्फ अन्नी भी शामिल रहे। दोनों आरोपितों को जेल भेज दिया गया।

फहीम करता था सप्लाई

कटान के बाद गोमांस सप्लाई का जिम्मा फहीम ने संभाल रखा था। वह मीट की दुकानों के साथ सीधे ग्राहकों तक गोमांस सप्लाई करता था। अलग-अलग क्षेत्रों में उसने एक को अपना खास बना रख था जो उसे डिमांड बताते थे। उसी के अनुसार कटान की जाती थी।

दूसरे के नाम लाइसेंस जारी कराकर चलाते हैं अवैध बूचड़खाना

इज्जतनगर पुलिस ने बताया कि फहीम ने पहले लाइसेंस ले रखा था। गोवध अधिनियम में फंसने के बाद वह जेल चला गया। बाहर आया तो दूसरे के नाम लाइसेंस जारी कराकर काम शुरू कर देता। उसी की आड़ में अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध बूचड़खाना संचालित करता। गिरोह का सरगना मुन्ना के होने की बात सामने आई है।

चंदा मिलाकर खरीदी कार

इज्जतनगर इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि आरोपितों ने पशु चोरी के लिए चंदा मिलाकर कार खरीदी। लग्जरी गाड़ी इसलिए खरीदी गई, जिससे किसी को कोई शक न हो। सर्वाधिक 25 हजार का चंदा आरोपित मुन्ना ने दिया था।

chat bot
आपका साथी