स्मार्ट सिटी में सुगम होगी परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्टिक बसें Bareilly News

वाहनों के कारण बढ़ते प्रदूषण के चलते शासन चिंतित है। इसी के चलते अब शहरों में इलेक्टिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। शासन ने बरेली समेत पांच शहरों को चुना है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Wed, 31 Jul 2019 12:18 PM (IST) Updated:Thu, 01 Aug 2019 09:09 AM (IST)
स्मार्ट सिटी में सुगम होगी परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्टिक बसें Bareilly News
स्मार्ट सिटी में सुगम होगी परिवहन व्यवस्था, सड़कों पर दौड़ेंगी इलेक्टिक बसें Bareilly News

बरेली, जेएनएन : शहरवासियों के लिए खुशखबरी। स्मार्ट होती सिटी में लोगों के परिवहन की व्यवस्था भी स्मार्ट होगी। शहर में जल्द इलेक्टिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए शासन ने भूमि चिह्नित कर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश नगर निगम को दिए हैं। शहर में इलेक्टिक बसें चलने से आवागमन सुगम होगा, इसके साथ ही पर्यावरण भी दूषित होने से बचेगा।

प्रदेश के शहरों में वाहनों के कारण बढ़ते प्रदूषण के चलते शासन चिंतित है। इसी के चलते अब शहरों में इलेक्टिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। शासन ने बरेली समेत पांच शहरों को चुना है। इतना ही नहीं केंद्र सरकार के भारी उद्योग एवं लोक उद्यम विभाग को इलेक्टिक बसों के संचालन के लिए अनुदान का प्रस्ताव भेजा है। इसके साथ ही शासन ने जिलों से इलेक्टिक बसें संचालन के लिए भूमि चिह्नित करने को कहा है। इलेक्टिक बसें चलाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना मांगी गई ताकि उस पर विचार किया जा सके। सेवा शुरू होने से पहले परिवहन सेल का नोडल अधिकारी भी बनाया जाएगा। उन्हें नामित करने के लिए कहा गया है।

मांगी गई ये जानकारियां

मार्गो का चयन, जिन पर नगरीय बसों का संचालन कराए जाने की आवश्यकता है। यात्रियों द्वारा सार्वजनिक परिवहन का जहां अधिकाधिक प्रयोग किया जा सके। डिपो निर्माण व रात्रि पार्किग के लिए भूमि का चयन। इलेक्टिक बसों की चार्जिग इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने बस शेल्टर निर्माण कराने के लिए स्थान का चिह्निकरण, शहर के प्रमुख स्थान जहां से यात्री बैठेंगे। मार्गो की लंबाई। प्रारंभिक स्थान से अंतिम स्थान तक की दूरी। औसत मार्ग की दूरी 20 से 30 किलोमीटर तक रखी जा सकती है।

सीबीगंज, भोजीपुरा, रिठौरा तक चल सकेंगी

ये बसें अधिकतम तीस किमी दूरी तक का फेरा लगा सकेंगी। ऐसे में जंक्शन, एयरफोर्स वाला रूट प्रस्तावित हो सकता है। साथ ही रिठौरा, सीसीगंज, परसाखेड़ा, नकटिया, भोजीपुरा तक ये दौड़ाई जा सकती हैं। 

जहां चार्जिग प्वाइंट, वहीं स्टैंड

शुरूआती दौर में जो तैयारियां की जा रहीं, उनके अनुसार शहर से बाहरी हिस्से में चार्जिंग प्वाइंट बनाया जाएगा। वहीं इन बसों का स्टैंड बनेगा। हरुनगला में यह जगह प्रस्तावित का जा सकती है।

शहर में इलेक्टिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। सबसे पहले भूमि चिह्नित की जाएगी। शासन से मांगी गई सभी सूचनाएं भेजी जा रही हैं। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द शहर में इलेक्टिक बसों का संचालन शुरू होगा। -ईश शक्ति कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी