एक माह बाद दिखी बाघिन, कई कैमरों में कैद हुई तस्वीरें

बरेली जेएनएन फतेहगंज पश्चिमी की बंद पड़ी रबर फैक्ट्री परिसर में लगे सेंसर कैमरों में क

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 02:40 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 02:40 AM (IST)
एक माह बाद दिखी बाघिन, कई कैमरों में कैद हुई तस्वीरें
एक माह बाद दिखी बाघिन, कई कैमरों में कैद हुई तस्वीरें

बरेली, जेएनएन : फतेहगंज पश्चिमी की बंद पड़ी रबर फैक्ट्री परिसर में लगे सेंसर कैमरों में करीब एक माह बाद फिर से बाघिन की तस्वीरें कैद हुई हैं। इससे पहले वह 23 दिसंबर को दिखी थी। इस बार कई कैमरों में बाघिन की फोटो दिखी है, जिनमें वह देर रात ट्रेंक्युलाइज रूम के पास व भोर में कोयला, चूना भट्ठी के पास घूमती दिखी है।

प्रभागीय वनाधिकारी भारत लाल ने बताया कि बाघिन अभी रबर फैक्ट्री परिसर में ही है। वह पहली बार 11 मार्च, 2020 को नजर आई थी। बाघिन पूरी तरह स्वस्थ है। उसे सुरक्षित पकड़ने के लिए वन्य जीव विशेषज्ञों के आने का इंतजार किया जा रहा है।

नदी किनारे जंगल मे दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

फतेहगंज पश्चिमी के गांव ठिरिया खेतल में शनिवार सुबह नदी के पास एक ग्रामीण को तेंदुआ दिखा। तेंदुए को देख ग्रामीण डरकर समीप के पेड़ पर चढ़ गया। उसने फोन कर गांव के अन्य लोगों को जानकारी दी। बताया जाता है कि काफी संख्या में लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंचे तो तेंदुआ मौके से भाग निकला।

गांव के किसान रामप्रसाद ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे वह अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में उसे नदी किनारे तेंदुआ दिखाई दिया। वह पास में लगे पॉपुलर के पेड़ पर चढ़ गया और गांव के बटाईदार मैजुद्दीन को फोन करके जानकारी दी। बटाईदार के साथ अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब रामप्रसाद पेड़ से नीचे उतरा। हालांकि तेंदुआ किधर गया, इसके बारे में कोई बता नहीं पा रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने मामले की जानकारी वन विभाग को दी। दोपहर बाद दो लोग आए और वापस चले गए। रेंजर संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को मय स्टाफ मौके पर जाएंगे।

chat bot
आपका साथी