State Highway 126 : अब बरेली मंडल से दुधवा नेशनल पार्क और नेपाल तक का सफर होगा आसान, जानिए कैसे

प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले पुवायां (शाहजहांपुर) से दातागंज (बदायूं) मार्ग को स्टेट हाईवे 126 घोषित किया है। स्टेट हाईवे बनाने के बाद मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी सरकार ने कवायद शुरू की है। पूरे मार्ग का सुधार चार हिस्सों में किया जाना है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 10 Jan 2021 12:14 PM (IST) Updated:Sun, 10 Jan 2021 01:48 PM (IST)
State Highway 126 : अब बरेली मंडल से दुधवा नेशनल पार्क और नेपाल तक का सफर होगा आसान, जानिए कैसे
State Highway 126 : अब बरेली मंडल से दुधवा नेशनल पार्क और नेपाल तक का सफर होगा आसान, जानिए कैसे

बरेली, जेएनएन। मंडल के जिलों से अब दुधवा राष्ट्रीय उद्यान और नेपाल की ओर जाने का मार्ग आसान होगा। स्टेट हाईवे घोषित हो चुके इस मार्ग पर चार भागों में चौड़ीकरण कराया जाना है। दो भागों पर काम शुरू हो चुका है। शेष बचे हुए दोनों हिस्सों पर सरकार से स्वीकृति के बाद मार्ग के चौड़ीकरण व सुृढ़ीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बाद नेपाल तक पहुंचने की राह तो आसान होगी ही, दोनों देशों के बीच सड़क मार्ग से कारोबार भी बढ़ेगा।

प्रदेश सरकार ने कुछ समय पहले पुवायां (शाहजहांपुर) से दातागंज (बदायूं) मार्ग को स्टेट हाईवे 126 घोषित किया है। स्टेट हाईवे बनाने के बाद मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए भी सरकार ने कवायद शुरू की है। पूरे मार्ग का सुधार चार हिस्सों में किया जाना है। इनमें पुवायां से निगोही, निगोही से तिलहर के लिए शासन ने बजट की मंजूरी बहुत पहले दे दी है। चौड़ीकरण का काम पीडब्ल्यूडी ने शुरू करा दिया है।

इधर, तिलहर से जैतीपुर और फतेहगंज पूर्वी से दातागंज तक सड़क सुधार के लिए शासन ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़क सुधार के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। बजट जारी होने के साथ ही सड़क का निर्माण भी शुरू करा दिया जाएगा। पुवायां से दातागंज तक पहले तीन मीटर चौड़ी सड़क है। इसे सात मीटर चौड़ा किया जाना है। दातागंज से बदायूं तक मार्ग पहले से ही टू लेन है।

स्टेट हाईवे 126 पुवायां से दातागंज तक मार्ग का चार भाग में चौड़ीकरण होना है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू करा दिया गया है। इधर, तिलहर-जैतीपुर और फतेहगंज से दातागंज मार्ग को शासन से स्वीकृति मिलने का इंतजार है। - देवेश कुमार तिवारी, अधीक्षण अभियंता, पीडब्ल्यूडी

इन सड़कों की सैद्धांतिक मंजूरी

तिलहर से जैतीपुर तक करीब 22.85 किलोमीटर सड़क को टू लेन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने 49.80 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा हुआ है। इसके साथ ही फतेहगंज पूर्वी से दातागंज तक करीब 14.5 किलोमीटर मार्ग को चौड़ा करने के लिए 27.66 करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया है। शासन की व्यय-वित्त समिति से बीते दिनों इन सड़कों की स्वीकृति के लिए सैद्धांतिक मंजूरी भी मिल चुकी है, जिसके बाद विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है।

इन सड़कों पर चल रहा निर्माण कार्य

शासन ने पुवायां से निगोही तक करीब 24 किलोमीटर मार्ग के लिए करीब 51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। इसके अलावा निगोही से तिलहर तक करीब 22 किलोमीटर मार्ग के सुधार को 46 करोड़ रुपये बजट मंजूर दिया है। इसके साथ ही सड़क निर्माण के लिए पहली किस्त भी आवंटित कर दी है, जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने वहां मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू करवा दिया है।

chat bot
आपका साथी