राहुल और प्रियंका गांधी पर प्रदेश के कृषि शिक्षा मंत्री ने साधा निशाना, कहा इनकी वजह से ही आत्महत्या करने को मजबूर था किसान

कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार देर शाम बरेली पहुंचे थे। सर्किट हाउस में उनसे भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुलाकात की। समीक्षा करने के बाद बिसौली में किसान कल्याण केंद्र की कार्यशाला के लिए पहुंचेंगे।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 12:30 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 12:30 PM (IST)
राहुल और प्रियंका गांधी पर प्रदेश के कृषि शिक्षा मंत्री ने साधा निशाना, कहा इनकी वजह से ही आत्महत्या करने को मजबूर था किसान
कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार देर शाम बरेली पहुंचे थे।

बरेली, जेएनएन।  कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही सोमवार देर शाम बरेली पहुंचे थे। सर्किट हाउस में उनसे भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा और कृषि विभाग के अधिकारियों ने मुलाकात की। वह समीक्षा करने के बाद बदायूं के बिसौली में किसान कल्याण केंद्र की कार्यशाला के लिए पहुंचेंगे। 

बदायूं निकलने से पहले वह मीडिया से मुखातिब हुए। गाजीपुर बार्डर पर इकट्ठा किसान और प्रियंका वाड्रा के दौरों पर कृषि मंत्री बोले कि ये राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा का निकम्मापन ही है कि आज किसानों काे प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कही धरना प्रदर्शन नहीं चल रहा है। कुछ लोग बार्डर पर बैठे है, उनका काम सिर्फ विरोध करना है। हमारा काम बोलता नहीं, दिखता है। हम सिर्फ अपना काम करेंगे। 

किसानों की पंचायत पर वह बोले कि राहुल और प्रियंका के निकम्मेपन के कारण ही देश की ये हालत हुई है। पूर्ववती सरकारों ने अगर किसानों के हितों को देखा होता तो किसानों की ये हालत नहीं होती। उनके जमाने में किसानों ने जिस तरह से आत्महत्या की है। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को उस स्थिति से बाहर निकाला है। पश्चिम बंगाल में चुनाव होने जा रहे हैं, आपको अंदाजा हो जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी किस स्तर पर काम कर रही है।

chat bot
आपका साथी