बरेली में सपा प्रवक्ता ने ओवैसी पर किया हमला, बाेलीं- बिहार और पंश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी मेें कर रहे काम

वर्तमान सरकार महिला व अल्पसंख्यक विरोधी है। लोकतंत्र को बचाने के लिए 2022 में भाजपा सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। यह बात समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमय्या राना ने जगतपुर में अल्पसंख्यक एवं महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Dec 2021 02:47 PM (IST) Updated:Tue, 21 Dec 2021 02:47 PM (IST)
बरेली में सपा प्रवक्ता ने ओवैसी पर किया हमला, बाेलीं- बिहार और पंश्चिम बंगाल की तर्ज पर यूपी मेें कर रहे काम
बरेली में सपा प्रवक्ता ने ओवैसी पर किया हमला,

बरेली, जेएनएन। वर्तमान सरकार महिला व अल्पसंख्यक विरोधी है। लोकतंत्र को बचाने के लिए 2022 में भाजपा सरकार को हटाना बहुत जरूरी है। यह बात समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता सुमय्या राना ने जगतपुर में अल्पसंख्यक एवं महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी भाजपा की बी टीम बन कर काम कर रहे हैं। जो काम उन्होंने बिहार और पश्चिम बंगाल में किया वही काम उत्तर प्रदेश में कर रहे हैं।

यह समय भाजपा की योगी मोदी सरकार से लड़ने का है। ओवैसी के सभी कार्य व बंटवारे की राजनीति सिर्फ भाजपा को फायदा पहुंचाने का कार्य कर रही है। महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों के हक और मजबूत करने के लिए प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आना जरूरी है। मयंक शुक्ला मोंटी, रीना खान, सय्यद फरहान अली, मोहम्मद कलीमुद्दीन, नमन मिश्रा, असलम खान, भारती सिंह, अजय पटेल, शब्बो खान आदि रहे।

एआइएमआइएम कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनाव में जुटने की अपील

आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) पार्टी का सोमवार को रामपुर रोड स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली, पूर्व महापौर हैदराबाद माजिद हुसैन और प्रदेश प्रवक्ता डा. पवन राव अम्बेडकर का जिलाध्यक्ष अन्ने अंसारी समेत कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली ने शहर विधानसभा बरेली से दावेदार शाहीन रजा खान उर्फ राजू शमीम के कार्यालय पर कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव के लिए मजबूती से जुट जाने की अपील की।

एआइएमआइएम बरेली में 2022 का चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। जिलाध्यक्ष अन्ने अन्सारी ने सभी का शुक्रिया अदा किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ नेता मुम्बई से हाजी रफत हुसैन, जिलाध्यक्ष यूथ आसिफ शेख, महानगर अध्यक्ष सय्यद गुलफाम मियां, इमरान अजहरी, मोहसिन कुरैशी, मोईन क़ुरैशी, आमिर जमाली, मुनीर अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी