SP Activity in Bareilly : सपा में शामिल हुए कई चेहरे, भाकियू ने चुने पदाधिकारी

SP Activity in Bareilly राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर एक पार्टी से जुड़े कई लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार एवं अपराध चरम पर है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 09:30 AM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 09:30 AM (IST)
SP Activity in Bareilly : सपा में शामिल हुए कई चेहरे, भाकियू ने चुने पदाधिकारी
SP Activity in Bareilly : सपा में शामिल हुए कई चेहरे, भाकियू ने चुने पदाधिकारी

बरेली, जेएनएन। SP Activity in Bareilly : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर एक पार्टी से जुड़े कई लोग गुरुवार को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महंगाई, भ्रष्टाचार एवं अपराध चरम पर है चुनाव से पहले जनता से किए हुए वादे सरकार ने पूरे नहीं किए इसलिए भारतीय जनता पार्टी से आम आदमी हताशा व निराश है एवं समाजवादी पार्टी एवं अखिलेश यादव जी को उम्मीद की नजरों से देखा रहा है।

इस मौके पर महानगर महासचिव पार्षद गौरव सक्सेना, मयंक शुक्ला मोंटी, यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविकांत यादव, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष लकी शाह, यूथ ब्रिगेड के महानगर अध्यक्ष अमर बाल्मीकि काले, संजीव कश्यप मोहसिन खान सुशील यादव आदि मौजूद रहे।

भाकियू ने किया तहसील अध्यक्ष का चुनाव 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक टिकैत की आकस्मिक बैठक जिला गन्ना विभाग के कार्यालय में हुई। जिसमें जिला कमेटी व तहसील अध्यक्ष का चुनाव कर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। सभी पदाधिकारियों से टिकैत जी द्वारा बनाए नियमों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान यासीन मलिक को जिला महासचिव, सरदार सर्वजीत सिंह जिला उपाध्यक्ष, अरविंद सिंह सोमवंशी जिला मीडिया प्रभारी, ढाकन लाल गंगवार जिला महामंत्री, पंकज कुमार शर्मा जिला उपाध्यक्ष, परमवीर सिंह जिला प्रवक्ता, मुकेश वर्मा जिला सचिव, चंद्र प्रकाश गंगवार जिला प्रभारी, राम रतन गंगवार जिला उपाध्यक्ष, मदन लाल गंगवार जिला सचिव, महिपाल गुर्जर जिला सचिव, वीरपाल सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कल्याण सिंह जिला प्रचार मंत्री, सोमवीर सिंह जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान प्रदेश सचिव शीशपाल सिंह, जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संजीव रस्तोगी आदि रहे।

chat bot
आपका साथी