बरेली में बिना अनुमति रावण का पुतला फूंकने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

बगैर अनुमति रावण का पुतला फूंकने जा रहे लोगों को बारादरी पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने आयोजन कर्ताओं से अनुमति प्रमाण पत्र मांगा लेकिन आयोजक अनुमति प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें बगैर अनुमति पुतला नहीं फूंकने दिया गया और उन्हें वापस कर दिया गया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 12:46 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 12:46 PM (IST)
बरेली में बिना अनुमति रावण का पुतला फूंकने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका
बरेली में बिना अनुमति रावण का पुतला फूंकने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

बरेली, जेएनएन। बगैर अनुमति रावण का पुतला फूंकने जा रहे लोगों को बारादरी पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने आयोजन कर्ताओं से अनुमति प्रमाण पत्र मांगा, लेकिन आयोजक अनुमति प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। इस पर उन्हें बगैर अनुमति पुतला नहीं फूंकने दिया गया और उन्हें वापस कर दिया गया।

मामला कटरा चांद का है। यहां हर हर वर्ष श्री रामलीला सर्वजाति समिति की ओर से रामलीला का मंचन होता है और दशहरे पर रावण का पुतला फूंका जाता है। इस बार कोरोना वायरस के चलते रामलीला नहीं हो सकी। लिहाजा दशहरे पर आयोजक रावण का पुतला लेकर पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इंस्पेक्टर शीतांशु शर्मा ने अनुमति प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी कि इस पर समिति के महामंत्री दिनेश दद्दा ने बताया की अनुमति नहीं ली गई है। इस पर पुलिस ने पुतला फूंकने से मना कर दिया।

chat bot
आपका साथी