समलैंगिक संबंध बनाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की गला दबाकर हत्या, जानिये हत्या के पीछे की पूरी कहानी

शराब के नशे में समलैगिंग संबंध बनाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना बदायूं जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव महोना की है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 04:56 PM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 04:56 PM (IST)
समलैंगिक संबंध बनाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की गला दबाकर हत्या, जानिये हत्या के पीछे की पूरी कहानी
एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि महाैना गांव में वृद्ध का शव मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

बरेली, जेएनएन। शराब के नशे में समलैगिंग संबंध बनाने को लेकर हुए विवाद में वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना बदायूं जनपद के उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव महोना की है। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली है।

बिल्सी थाना क्षेत्र के सोरा गांव निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग राजेंद्र मौर्य पिछले छह साल से उझानी के संजरपुर में अपनी बहन के घर पर रह रहा था। मंगलवार सुबह महोना गांव में उसकी अर्द्ध्नग्न अवस्था में लाश मिली। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत मानते हुए पुलिस ने जब छानबीन की तो पता चला कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। सोमवार रात राजेंद्र मौर्य महोना में मलखान के घर पर आया था। बताते हैं कि दोनों ने शराब पी थी। नशे की हालत में समलैंगिक संबंध बनाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। मलखान ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि महाैना गांव में वृद्ध का शव मिला था। प्रथम दृष्टया उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने शराब के नशे में समलैंगिक संबंध बनाने को लेकर हत्या की बात स्वीकारी है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

chat bot
आपका साथी