एमएस धोनी फिल्म के दोस्त चित्तू बोले- यूं चले जाएंगे सुशांत नहीं होता यकीन

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक आत्महत्या कर लेने से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं। अभिनेता आलोक पांडेय व नलनीश नील भी भावुक हैं।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 14 Jun 2020 11:31 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jun 2020 11:31 PM (IST)
एमएस धोनी फिल्म के दोस्त चित्तू बोले- यूं चले जाएंगे सुशांत नहीं होता यकीन
एमएस धोनी फिल्म के दोस्त चित्तू बोले- यूं चले जाएंगे सुशांत नहीं होता यकीन

शाहजहांपुर, जेएनएन। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक आत्महत्या कर लेने से उनके प्रशंसक स्तब्ध हैं। अभिनेता आलोक पांडेय व नलनीश नील भी भावुक हैं। दोनों ने सुशांत के साथ फिल्मों में काम किया था। फिल्म एमएस धोनी में सुशांत के साथ धोनी के दोस्त चित्तू का अहम किरदार निभाने वाले आलोक पांडेय बताते हैं कि सुशांत काफी डाउन टू अर्थ थे।

वह अपने साथी कलाकारों को काफी प्रोत्साहित करते थे। करीब 45 दिन उनके साथ शूटिंग हुई। वह ऐसे व्यवहार करते थे जैसे गांव का कोई दोस्त हो। शूटिंग के बाद सभी के लिए लिट्टी चोखा, चूड़ा, सिंघाड़ा मंगवाते थे। धोनी के बाद उनसे फोन पर जब तब बात हो जाती थी। वह अक्सर कहते थे कि घर पर आओ तब इत्मीनान से बैठेंगे। हालांकि करीब एक साल बाद ज्यादा संपर्क नहीं रहा।

इंस्ट्राग्राम पर अक्सर दोनों एक दूसरे की पोस्टर पर कमेंट कर देते थे। सुशांत के एनजीओ व जरूरतमंदों की पोस्ट देखकर उन्होंने खुला पत्र भी लिखा था, जिसमें कहा था कि दोस्त तुम रील नहीं रियल निकले। बकौल आलोक सुशांत �याि�मक थे। वह चांद-तारों की बात करते थे तो विज्ञान और गणित में भी उनकी रुचि थी। वह कहते थे क्या खोना, क्या पाना सब कुछ मिल गया। जब आलोक ने एक बार परेशान होकर उनसे कहा कि मन करता है गांव चला जाऊं तो उन्होंने कहा कि पागल मत बनो, धैर्य रखो अपना काम करो। इतना सुलझा और शांत व्यक्ति इस तरह का कदम कैसे उठा सकता है समझ नहीं आता।

नलनीश नील ने सुशांत सिंह के साथ शुद्ध देसी रोमांस व छिछोरे में काम किया। छिछोरे में पांडु के किरदार में उनके साथ शूटिंग के दौरान काफी मस्ती की। सभी का सहयोग करते थे। जो कुछ हुआ वह नहीं होना चाहिए था। उनके पास सबकुछ था। पता नहीं क्या कारण रहा जो यह कदम उठाया। मेरा यह कहना है कि हालात मुश्किल जरूर हैं, लेकिन सब्र रखें।

chat bot
आपका साथी