Bareilly News: शहर में लगेंगे साढ़े पांच सौ से अधिक विज्ञापन, नगर निगम ने खोला टेंडर

Bareilly News शहर में लगने वाली विज्ञापन साइटों जैसे यूनीपोल सिंगल पोल गैंट्री कैंटीलीवर की पिछले वर्ष तक नगर निगम नीलामी कराता था। करीब 22 एजेंसियों के पास विज्ञापन साइटें थीं। इससे निगम को बहुत अधिक आय नहीं हो रही थी।

By Vivek BajpaiEdited By: Publish:Thu, 26 May 2022 06:49 AM (IST) Updated:Thu, 26 May 2022 06:49 AM (IST)
Bareilly News: शहर में लगेंगे साढ़े पांच सौ से अधिक विज्ञापन, नगर निगम ने खोला टेंडर
शहर में पहली बार विज्ञापन के लिए टेंडर खोले गए

बरेली, जेएनएन। नगर निगम ने पहली बार शहर में विज्ञापन साइटें लगाने के लिए बुधवार को टेंडर खोले। इसमें शहर की एक फर्म ने सबसे अधिक दाम निगम को देने को निविदा डाली है। इसके चलते उसी कंपनी के साथ अनुबंध की संभावना है। इसके बाद शहर में साढ़े पांच सौ से अधिक विज्ञापन लगेंगे। इससे निगम की आय में खासी बढ़ोतरी हुई है।

शहर में लगने वाली विज्ञापन साइटों जैसे यूनीपोल, सिंगल पोल, गैंट्री, कैंटीलीवर की पिछले वर्ष तक नगर निगम नीलामी कराता था। करीब 22 एजेंसियों के पास विज्ञापन साइटें थीं। इससे निगम को बहुत अधिक आय नहीं हो रही थी। पिछले साल करीब दो करोड़ की आय निगम को विज्ञापन से हुई। कुछ समय पहले नगर निगम ने अपने बायलाज में विज्ञापन के टेंडर कराने की बात शामिल की। इस पर कुछ दिन पहले नगर आयुक्त ने शहर में सभी विज्ञापन साइटों पर विज्ञापन लगाने के लिए टेंडर निकाले। बुधवार को टेंडर खोले गए, जिसमें सबसे अधिक रेट शहर की ही एजेंसी एडटेक देने को राजी दिखाई दी। एजेंसी ने सभी विज्ञापन साइटों के लिए 4.11 करोड़ रुपये का रेट दिया है।

अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शहर की सवा पांच सौ साइड पर विज्ञापन के लिए टेंडर निकाले गए थे। तीन कंपनियों ने इसमें भाग लिया था। एक कंपनी ने सबसे ज्यादा दरें दी है। 4.11 करोड़ में टेंडर किया गया है। नगर निगम को विज्ञापन से पहली बार इतनी बड़ी आमदनी होगी। अब एजेंसी के परीक्षण व एग्रीमेंट की प्रक्रिया होगी। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि नगर निगम को इस बार विज्ञापन के जरिए अच्छी आय होगी।

chat bot
आपका साथी