Molestration in Bareilly : शोहदों का दुस्साहस, किशोरी को झाड़ियों में खीचकर दांत से काटा, नाखूनों से नोचा चेहरा

शोहदों का दुस्साहस नहीं थम रहा। दिल्ली लखनऊ राजमार्ग पर फतेहगंज पूर्वी में किशोरी को झाड़ियों में खींच लिया गया। उससे दुष्कर्म की कोशिश हुई। विरोध पर आरोपितों ने नाखूनों से उसका चेहरा नोचा दांत से काट लिया। शोर सुनकर राजगीर इकट्ठे हुए तो आरोपित फरार हो गए।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 02 Oct 2020 09:35 AM (IST) Updated:Fri, 02 Oct 2020 09:35 AM (IST)
Molestration in Bareilly : शोहदों का दुस्साहस, किशोरी को झाड़ियों में खीचकर दांत से काटा, नाखूनों से नोचा चेहरा
बरेली में शोहदों का दुस्साहस, किशोरी को झाड़ियों में खीचकर दांत से काटा, नाखूनों से नोचा चेहरा

बरेली, जेएनएन। Molestration in Bareilly : शोहदों का दुस्साहस नहीं थम रहा। दिल्ली लखनऊ राजमार्ग पर फतेहगंज पूर्वी में किशोरी को झाड़ियों में खींच लिया गया। उससे दुष्कर्म की कोशिश हुई। विरोध पर आरोपितों ने नाखूनों से उसका चेहरा नोचा, दांत से काट लिया। शोर सुनकर राजगीर इकट्ठे हुए तो आरोपित फरार हो गए। बुधवार को हुई इस घटना की रिपोर्ट गुरुवार शाम को दर्ज की गई।

फतेहगंज पूर्वी कस्बे से करीब एक किमी दूर पेट्रोल पंप के पास चाय की दुकान चलाने वाले की दो युवक नाबालिग बेटियां भी मदद के लिए अक्सर वहां पहुंच जाती हैं। बुधवार को को रिश्तेदारी में जाना था युवक इसलिए दोनों बेटियों को दुकान पर बैठा गए। दोपहर करीब 12.30 बजे बड़ी बेटी ने का सामान लेने के लिए साइकिल से कस्बे की ओर जा रही थी। उसी दौरान पेट्रोल पंप पर काम करने वाले संजीव कुमार और प्रमोद ने बाइक से पीछा करना शुरू कर दिया।

ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही आरोपितों ने उसे साइकिल से गिराया और झाड़ियों में खींच ले गए। किशोरी ने घर पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। गुरुवार शाम को पिता रिश्तेदारी से लौटे तब बेटी को लेकर थाने पहुंचे। एसपी देहात डॉ. संसार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्रमोद कुमार व संजीव कुमार पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। दुष्कर्म के प्रयास व नाखून से नोचने की बात बताई होती तो मेडिकल कराकर अन्य धाराएं लगाई जातीं। 

chat bot
आपका साथी