विश्व क्षय रोग दिवस पर बीमारी से बचाव के लिए बरेली में सेल्फी कैंपेन चलाकर ऑटो और ट्रक चालकों को बांटे गए मास्क

विश्व क्षय रोग दिवस पर बुधवार को जिला क्षय रोग केन्द्र पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डा.कैलाश चन्द्र जोशी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर कुमार गर्ग आरटीपीएमओ डा.गिरीश चंद्र नौगाई ने व्यक्त किए।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 12:35 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 12:35 PM (IST)
विश्व क्षय रोग दिवस पर बीमारी से बचाव के लिए बरेली में सेल्फी कैंपेन चलाकर ऑटो और ट्रक चालकों को बांटे गए मास्क
क्षय रोग दिवस पर एमओटीसी एवं कर्मचारियों को प्रदान किये गये प्रशस्ति पत्र।

बरेली, जेएनएन। विश्व क्षय रोग दिवस पर बुधवार को जिला क्षय रोग केन्द्र पर गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें जिला क्षय रोग अधिकारी डा.कैलाश चन्द्र जोशी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुधीर कुमार गर्ग, आरटीपीएमओ डा.गिरीश चंद्र नौगाई ने व्यक्त किए। गोष्ठी कार्यक्रम में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्यरत समस्त कर्मचारियों एवं जीत प्रोजेक्ट के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर प्रो. अमित कुमार, रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय के एवं समाज सेविका शालिनी अग्रवाल का कार्यक्रम में विशेष सहयोग करने के लिये आभार व्यक्त किया गया। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. कैलाश चन्द्र जोशी ने बताया कि विश्व क्षय रोग दिवस पर सैल्फी कैंपेन भी चलाया गया। जिसके तहत बस ड्राइवर, आटो चालक, ट्रैफिक पुलिस आदि में मास्क वितरित कर क्षय रोग के संबंध में जागरूक किया। विश्व क्षय रोग दिवस पर निर्धारित सूचकांकों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने पर मुड़िया नबी बख्ष, शेरगढ़ एवं रामनगर के एमओटीसी एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र दिए।

chat bot
आपका साथी