लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी मिजाज भांपने 22 को बरेली आएंगे योगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय हो गया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 15 Mar 2019 02:17 PM (IST) Updated:Fri, 15 Mar 2019 02:17 PM (IST)
लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी मिजाज भांपने 22 को बरेली आएंगे योगी
लोकसभा चुनाव 2019: चुनावी मिजाज भांपने 22 को बरेली आएंगे योगी
जेएनएन, बरेली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले का चुनावी मिजाज भांपने के लिए 22 मार्च को आ रहे हैं। पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों इत्यादि के साथ बैठक करके प्रत्याशियों की स्थिति जानेंगे। उनके चुनाव अभियान को गति भी देंगे। साथ ही वह उन्हें जीत का मंत्र भी देंगे। चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहला दौरा होगा। मुख्यमंत्री का शहर आने का कार्यक्रम लगते ही भाजपा नेता हरकत में आ गए हैं। उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम बाद में जारी होगा लेकिन आना तय हो गया है। उसे देखते हुए बैठक के लिए स्थान पर विचार-विमर्श हो रहा है। शुक्रवार को पार्टी के अहम लोग इसे लेकर बैठक करेंगे। जाहिर सी बात है कि मुख्यमंत्री के आने से प्रचार अभियान को गति मिलेगी। उनके जाने के बाद बरेली और लोकसभा सीट से प्रत्याशियों की विधिवत घोषणा भी हो सकती है। बता दें कि भाजपा नेताओं के बीच 22 मार्च को ही भाजपा अध्यक्ष के आने का भी चर्चा है। 
chat bot
आपका साथी