Lok Sabha Election : भाजपा को वोट दिया तो जियाउल पर गांव छोड़ने का दबाव, परेशान करने के लिए घर में फेंक रहे गंदगी

आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपितों ने परेशान करना शुरू कर दिया। घर में गंदगी फेंककर लड़ाई के लिए उकसाया जाता है। धमकी दी जाती है कि यदि गांव न छोड़ा तो परिणाम भुगतना होगा। बहेड़ी के इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी का कहना है कि शिकायत आई तो आरोपितों पर कार्रवाई करेंगे। प्रकरण की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar Publish:Sun, 28 Apr 2024 12:57 AM (IST) Updated:Sun, 28 Apr 2024 12:57 AM (IST)
Lok Sabha Election : भाजपा को वोट दिया तो जियाउल पर गांव छोड़ने का दबाव, परेशान करने के लिए घर में फेंक रहे गंदगी
Lok Sabha Election : भाजपा को वोट दिया तो जियाउल पर गांव छोड़ने का दबाव,

जागरण संवाददाता, बरेली : उत्तर प्रदेश के पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के जियाउल हसन ने भाजपा को वोट दिया तो उन्हीं के संप्रदाय के कुछ युवक दुश्मन बन बैठे। उनपर गांव छोड़ने का दबाव डाला जा रहा है। परेशान करने के लिए कुछ खुराफाती उनके घर में आए दिन गंदगी फेंकते हैं। शनिवार को उन्होंने एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान से शिकायत की। बहेड़ी विधानसभा क्षेत्र पीलीभीत संसदीय क्षेत्र में आता है। वहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव हुआ था।

भाजपा समर्थक है जियाउल 

तिलमाची गांव के जियाउल हसन ने बताया कि वह भाजपा के समर्थक हैं। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में सभाओं में भी शामिल हुए थे। उस समय गांव के कुछ लोगों ने आपत्ति जताई। कहा था कि भाजपा के पक्ष में बात न करें। इसके बावजूद मतदान वाले दिन भाजपा को वोट दिया, यह बात कुछ मुस्लिम युवकों को अखर गई।

आरोप है कि इसी रंजिश में आरोपितों ने परेशान करना शुरू कर दिया। घर में गंदगी फेंककर लड़ाई के लिए उकसाया जाता है। धमकी दी जाती है कि यदि गांव न छोड़ा तो परिणाम भुगतना होगा। बहेड़ी के इंस्पेक्टर प्रवीण सोलंकी का कहना है कि शिकायत आई तो आरोपितों पर कार्रवाई करेंगे। प्रकरण की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी