शाहजहांपुर के गांव में तेंदुए की दहशत, जागकर काटी रात

तेंदुआ की दहशत में कल्याणपुर समेत समीपवर्ती गांव के लोग रातभर जागते रहे। दूसरे दिन लोग घरो से बाहर समूह में निकले।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 08:33 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 08:33 PM (IST)
शाहजहांपुर के गांव में तेंदुए की दहशत, जागकर काटी रात
शाहजहांपुर के गांव में तेंदुए की दहशत, जागकर काटी रात

शाहजहांंपुर, जेएनएन। तेंदुआ की दहशत में कल्याणपुर समेत समीपवर्ती गांव के लोग रातभर जागते रहे। दूसरे दिन लोग घरो से बाहर समूह में निकले। लेकिन बारिश की वजह से जंगली जानवर के कहीं पगमार्क नहीं मिले। शनिवार को कल्याणपुर के ग्रामीणों ने जंगली जानवर को देखा था। उन्होंने तेंदुआ की संभावना जताई थी। लाठी, भाला, कांता आदि के साथ जंगली जानवर को घेरने कोशिश की, लेकिन दूसरे दिन लोकेशन नहीं मिली।

एक पडड़ा गायब

गढिय़ा रंगीन थाना क्षेत्र के गांव कल्याण नगरा के पास जंगली जानवर ने कुत्ता को निवाला बनाया था। एक गाय पर हमला कर उसकी पूंछ भी नोचकर खा गया। गांव का एक भैंसा का बच्चा पड्डा गायब है।

ग्रामीणों ने चौकीदारी को लगाई ड्यूटी

कल्याणपुर समेत कटरी के किनारे के लोगों तेंदुआ सरीखे जंगली जानवर से बचाव के लिए खेतों पर जाना छोड़ दिया है। रात में बच्चो व जानवरों को बचाने के लिए ग्रामीणों ने ड्यूटी भी तय कर ली है। लोग चरणबद्ध तीर के से राज में जागकर घर, परिवार व जानवरों की रक्षा कर रहे हैं।

रामगंगा की कटरी में जंगली जानवर की लोकेशन नहीं मिली। बारिश की वजह से भी पगमार्ग मिट गए हैं। वन विभाग की टीम को लगा दिया गया है। जानकारी मिलने पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

एमएन सि‍ंंंह , उप प्रभागीय वन अधिकारी, शाहजहांपुर 

chat bot
आपका साथी