पीलीभीत में शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, सूचना पर दौडे़ अफसर, रेस्क्यू शुरू Pilibhit News

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तेंदुआ को रेस्क्यू करके जाल से बाहर निकालकर जंगल में छुड़वाने की कवायद शुरु कर दी है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Tue, 24 Sep 2019 11:19 AM (IST) Updated:Tue, 24 Sep 2019 12:34 PM (IST)
पीलीभीत में शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, सूचना पर दौडे़ अफसर, रेस्क्यू शुरू Pilibhit News
पीलीभीत में शिकारियों के जाल में फंसा तेंदुआ, सूचना पर दौडे़ अफसर, रेस्क्यू शुरू Pilibhit News

जेएनएन, बरेली : टाइगर रिजर्व के बराही रेंज अंतर्गत सेल्हा बाबा की मजार से सौ कदम की दूरी पर एक खेत में तेंदुआ शिकारियों के जाल में फंसा मिला। शिकारियों ने तेंदुआ को पकड़ने के लिए प्लास्टिक का जाल लगा रखा था। जिसमें तेंदुआ बुरी तरह से फंस गया। पास ही में कुछ मकान बने हैं। कुछ लोगों ने मंगलवार सुबह प्लास्टिक के जाल में फंसे तेंदुए को देखा तो उनमें हड़कंप मच गया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। साथ ही टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को इसके बारे में बताया। 

दौडे़ अफसर शुरु किया रेस्क्यू

ग्रामीणों की सूचना पर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। तेंदुआ को रेस्क्यू करके प्लास्टिक के जाल से बाहर निकालकर जंगल में छुड़वाने की कवायद की जा रही है। प्रभागीय वनाधिकारी नवीन खंडेलवाल का कहना है कि यह शिकारियों का काम हो सकता है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सेक्शन के अफसर से होगी पूछताछ

जिस सेक्शन में तेंदुआ जाल में फंसा पाया गया है। उस सेक्शन के अधिकारी तथा अन्य स्टाफ से पूछताछ की जाएगी। जीपीएस के माध्यम से वन कर्मियों की गश्त का रिकार्ड निकालकर देखा जाएगा। जवाबदेही तय हो जाने पर कार्रवाई होगी। 

chat bot
आपका साथी