कोविड एल-3 अस्पताल में नहीं किया भर्ती, संक्रमित ने तोड़ा दम

जिले में संक्रमितों की संख्या कम हो गई। इसके बाद भी कोविड एल-3 अस्पताल बेड न होने की बात कहकर संक्रमितों को लौटा रहे हैं। रविवार को कोविड एल-3 अस्पताल से लौटाए गए एक संक्रमित ने दूसरे अस्पताल के गेट पर ही दम तोड़ दिया। बेड खाली न होने के सवाल पर अफसरों का कहना है कि जिले में बेड की कोई कमी नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 02:47 AM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 02:47 AM (IST)
कोविड एल-3 अस्पताल में नहीं किया भर्ती, संक्रमित ने तोड़ा दम
कोविड एल-3 अस्पताल में नहीं किया भर्ती, संक्रमित ने तोड़ा दम

बरेली, जेएनएन : जिले में संक्रमितों की संख्या कम हो गई। इसके बाद भी कोविड एल-3 अस्पताल बेड न होने की बात कहकर संक्रमितों को लौटा रहे हैं। रविवार को कोविड एल-3 अस्पताल से लौटाए गए एक संक्रमित ने दूसरे अस्पताल के गेट पर ही दम तोड़ दिया। बेड खाली न होने के सवाल पर अफसरों का कहना है कि जिले में बेड की कोई कमी नहीं।

लखीमपुर खीरी के गोला क्षेत्र के रहने वाले वृद्ध का पीलीभीत रोड स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। यहां उनकी हालत बिगड़ने पर कोविड जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर उन्हें शहर से बाहर स्थित कोविड एल-3 अस्पताल ले जाया गया। जहां संक्रमित के स्वजनों से अस्पताल में बेड न होने की बात कही गई। इसके बाद स्वजन देर शाम उन्हें लेकर शहर स्थित कोविड एल-3 अस्पताल पहुंचे। यहां भी करीब आधे घंटे तक उन्हें कोई उपचार नहीं मिला, न भर्ती किया गया। इसके चलते उनकी अस्पताल गेट पर ही एंबुलेंस में मौत हो गई। इस पर स्वजन नाराजगी जताते हुए शव लेकर घर चले गए। एडी हेल्थ जावेद हयात का कहना है कि जिले में बेड की कोई कमी नहीं है। इस मामले की जानकारी सीएमओ से ली जाएगी। वहीं सीएमओ डा. विनीत शुक्ला ने बताया कि मरीज दूसरे जिले का था। उनके पास कोई कोविड रिपोर्ट भी नहीं थी। उनके अटेंडेंट या संबंधित अस्पताल ने सर्विलांस टीम से भी संपर्क नहीं किया। इन सबकी जानकारी करने में देर हुई थी। सोमवार को इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। सबसे पहले वह अस्पताल दोषी है, जहां से संक्रमित व्यक्ति को बिना सर्विलांस टीम को जानकारी दिए रेफर किया गया।

chat bot
आपका साथी