वाहन चेकिंग कर रहे दारोगा बूथ अध्यक्ष को मारा चांटा, कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश Bareilly Nesa
थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र की आसफपुर चौकी के पास वाहन चेकिंग करते समय भाजपा बूथ अध्यक्ष को चांटा मारने पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। बूथ अध्यक्ष को चांटा मारने के विराेध में कार्यकर्ता चौकी पहुंचे।
जेएनएन, बदायूं : थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र की आसफपुर चौकी के पास वाहन चेकिंग करते समय भाजपा बूथ अध्यक्ष को चांटा मारने पर भाजपाइयों ने जमकर हंगामा किया। बूथ अध्यक्ष को चांटा मारने के विराेध में कार्यकर्ता चौकी पहुंचे। चौकी में पुलिस अफसरों से बात करने के बाद सभी बदायूं के लिए रवाना हो गए।
चाैकी पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान खडे़ एक वाहन के बारें में पूछताछ करने पर भाजपा बूथ अध्यक्ष ने बताया कि ये वाहन उनका है। इस पर दारोगा ने उनसे गाड़ी के कागज दिखाने को कहा। जिस पर भाजपा नेता ने मोबाइल पर गाड़ी के कागज दिखाये। लोगो के अनुसार इसी दौरान दोनो के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिस पर दारोगा ने बूथ अध्यक्ष के गाल पर चांटा रसीद कर दिया।
जिसके बाद बूथ अध्यक्ष और दारोगा के बीच धक्का मुक्की भी हो गई। मामले की जानकारी बूथ अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ व अन्य पदाधिकारियों को दी। जानकारी मिलते कई कार्यकर्ता पुलिस चौकी पहुंच गए। जहां पर दारोगा सहित अन्य पुलिस कर्मियों से बहस होने के बाद सभी बदायूं के लिए रवाना हो गए।