Indo-Nepal Border : गोविंदा की मौत के बाद परिजनों के साथ पुलिस की जांच टीम नेपाल रवाना

नेपाल बार्डर पर नेपाली पुलिस की गोली से हुई भारतीय नागरिक गोविंदा की मौत के मामले में जांच टीम मृतक के परिजनों के साथ नेपाल के लिए रवाना हो गई है। घटना की जांच के लिए जांच टीम को आमंत्रित करने का समय नेपाल के अधिकारियों ने तय किया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 03:39 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 05:31 PM (IST)
Indo-Nepal Border : गोविंदा की मौत के बाद परिजनों के साथ पुलिस की जांच टीम नेपाल रवाना
Indo-Nepal Border : गोविंदा की मौत के बाद परिजनों के साथ पुलिस की जांच टीम नेपाल रवाना

बरेली, जेएनएन। नेपाल बार्डर पर नेपाली पुलिस की गोली से हुई भारतीय नागरिक गोविंदा की मौत के मामले में जांच टीम मृतक के परिजनों के साथ नेपाल के लिए रवाना हो गई है। घटना की जांच के लिए जांच टीम को आमंत्रित करने का समय नेपाल के अधिकारियों ने तय किया है। जिसके बाद जांच टीम नेपाल पुलिस के द्वारा किए जा रहे मुठभेड़ के दावों की जांच करेगी। हालांकि इस मामले की पल पल की रिपोर्ट पीलीभीत प्रशासन लगातार गृह मंत्रालय को दे रहा है।     

पीलीभीत में रहने वाला गोविंदा और उसके साथी खेत पर काम करने के बाद बार्डर के पास निकले नाले पर हाथ मुंह धोने गए थे। जहां नेपाली पुलिस की गोली से गोविंदा की मौत हो गई थी। जब उसके साथी गोली लगने से घायल हो गए थे। जिन्होंने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई थी। इस मामले में घायल साथी से पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी ली थी। जहां परिजनों ने मुठभेड़ आदि होने की बात से साफ इंकार किया है।

इधर नेपाल के अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों से मामले की जांच करने की बात कहीं थी। जिसके बाद एक जांच समिति का गठन किया गया है। जो घटना स्थल पर जा कर जांच  कर मौके की सत्यता को परखेगी। इस मामले में जहांं पीलीभीत के डीएम पुलकित श्रीवास्तव और एसपी घटना के बाद से बराबर डेरा डाले हुए है वहीं वह बराबर शासन को अपडेट भी भेज रहे है।       

chat bot
आपका साथी