Indian Railway: त्योहार पर नहीं होगी दिक्कत, बरेली में रूकेंगी नौ जोड़ी Special Trains, शुरू हुई बुकिंग

Special Trains in Bareilly नवरात्रि दीपावली छठ पूजा जैसे त्योहार पर यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए रेलवे ने त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू करने के आदेश दिए है।जिनकी बुकिंग आज से शुरू कर दी है।बरेली में नौ जोड़ी ट्रेनें रूकेंगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Fri, 23 Sep 2022 07:57 AM (IST) Updated:Fri, 23 Sep 2022 07:57 AM (IST)
Indian Railway: त्योहार पर नहीं होगी दिक्कत, बरेली में रूकेंगी नौ जोड़ी Special Trains, शुरू हुई बुकिंग
Indian Railway: त्योहार पर नहीं होगी दिक्कत, बरेली में रूकेंगी नौ जोड़ी Special Trains, शुरू हुई बुकिंग

बरेली, जागरण संवाददाता। Special Trains in Bareilly : उत्तर रेलवे ने नवरात्र (Navratri), दीपावली (Deepawali) व छठ पूजा (Chhat Pooja) पर ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरु करने के आदेश दिए हैं। जारी आदेश में यात्री सुविधाओं के लिए ट्रेनें शुरु करने की बात कही गई है।

मुरादाबाद रेल मंडल (Moradabad Railway Division) के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर सिंह ने बताया कि त्योहारो से पहले ही ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही थी। ऐसे में रेल बोर्ड की ओर से त्योहार स्पेशल ट्रेनें शुरु करने के आदेश दिए गए हैं। बरेली जंक्शन में सात जोड़ी व बरेली कैंट स्टेशन पर दो जोड़ी ट्रेनों को ठहराव दिया गया है।

बरेली जंक्शन में 01656 चंडीगढ़-गोरखपुर त्योहार स्पेशल 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक चंडीगढ़ से प्रत्येक गुरुवार,01655 गोरखपुर-चंडीगढ़ 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक गुरुवार को प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इस ट्रेन को जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

इसी प्रकार 04038 आनंद विहार-छपरा त्योहार स्पेशल आनंद विहार से 19 अक्टूबर से नौ नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व 04037 छपरा-आनंद विहार छपरा से 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। बरेली जंक्शन पर यह ट्रेन पांच मिनट रुकेगी।

04488 आनंद विहार-गोरखपुर आनंद विहार से 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार व वापसी में 04487 गोरखपुर से आनंद विहार गोरखपुर से 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। इस ट्रेन को बरेली कैंट में पांच मिनट का ठहराव दिया गया है।

04646 जम्मूतवी-बरौनी जम्मूतवी से 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार, 04645 बरौनी-जम्मूतवी बरौनी से 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। बरेली जंक्शन पर यह ट्रेन दो मिनट रुकेगी।

04040 नई दिल्ली-बरौनी नई दिल्ली से 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार व 04039 बरौनी-नई दिल्ली बरौनी से 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार व शनिवार को चलेगी। इस ट्रेन को जंक्शन पर दो मिनट का ठहराव दिया गया है।

01662 आनंद विहार-सहरसा आनंद विहार से 29 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, गुरुवार, 01661 सहरसा-आनंद विहार सहरसा से 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को चलेगी। जंक्शन पर यह ट्रेन दो मिनट रुकेगी।

04012 नईदिल्ली-दरभंगा नईदिल्ली से 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, गुरुवार को चलेगी। 04011 दरभंगा-नईदिल्ली दरभंगा से 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को चलेगी। जंक्शन पर यह ट्रेन भी दो मिनट रुकेगी।

01668 आनंद विहार- जयनगर आनंद विहार से 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार को चलेगी। 01667 जयनगर-आनंद विहार जयनगर से 19 अक्टूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शनिवार को चलेगी।

04010 आनंद विहार- जोगबनी आनंद विहार से 18 अक्टूबर से आठ नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार, 04009 जोगबनी-आनंद विहार जोगबनी से 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। यह ट्रेन बरेली कैंट में दो मिनट रुकेगी।

chat bot
आपका साथी