बरेली में दूसरे संप्रदाय की युवती को झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने कहा लव जिहाद का मामला नहीं

थाना बारादरी क्षेत्र की एक युवती ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 10:40 AM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 10:40 AM (IST)
बरेली में दूसरे संप्रदाय की युवती को झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने कहा लव जिहाद का मामला नहीं
पांच साल से बहला फुसला कर लगातार दे रहा था झांसा, शादी का दवाब बनाने पर देने लगा धमकी।

बरेली, जेएनएन। थाना बारादरी क्षेत्र की एक युवती ने दूसरे संप्रदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी देने समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में हिंदूवादी संगठन के पदाधिकारियों ने मामले को लव जिहाद बताते हुए आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

बारादरी थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि लगभग पांच साल पहले दूसरे संप्रदाय का जगतपुर गोटिया निवासी शाहबुद्दीन बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और पांच साल में कई बार शोषण किया। इसके बाद पीड़िता ने जब शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपित मना करने लगा। अधिक दबाव बनाने पर आरोपित शाहबुद्दीन गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी दे रहा है।

इस मामले में बारादरी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। दो संप्रदायों का मामला होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा इस मामले को हिंदूवादी संगठन हिंदू शक्ति दल ने लव जेहाद का मामला बताया। उन्होंने बारादरी पुलिस से आरोपित शाहबुद्दीन को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। हालांकि एफआईआर में धर्म परिवर्तन या लव जिहाद जैसी किसी बात का उल्लेख नहीं है। इंस्पेक्टर बारादरी नीजर मलिक ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। युवती ने जो तहरीर दी मुकदमा उसी हिसाब से लिखा गया।

chat bot
आपका साथी