घर में पधारो गजानन जी..

गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को भक्तों के घरों और पंडालों में गणपति विराजमान होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Sep 2018 09:04 AM (IST) Updated:Thu, 13 Sep 2018 09:04 AM (IST)
घर में पधारो गजानन जी..
घर में पधारो गजानन जी..

जेएनएन, बरेली: घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो.. की धुन पर गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को भक्तों के घरों और पंडालों में गणपति विराजमान होंगे। बुधवार को इसके चलते सभी पंडालों में तैयारी होती रही। अधिकतर स्थानों पर इसे पूरा कर लिया गया।

गणेश चतुर्थी पर शहर में गुरुवार को सिविल लाइंस स्थित श्री हनुमान मंदिर से श्री गणेश रथ यात्रा निकलेगी। सुबह 11.30 बजे निकलने वाली श्री गणेश उत्सव समिति की शोभायात्रा में 11 झांकियां होंगी। यह शोभायात्रा पारंपरिक मार्गो से होते हुए श्री त्रिवटीनाथ मंदिर पर विश्राम होगी। शाम को मंदिर पर ¨हदू जागरण एकता समिति का कार्यक्रम शाम छह बजे से शुरू होगा, जिसमें गणेश भगवान की महाआरती के बाद 1.85 कुंतल मोदक का भोग लगेगा।

भक्तों में रही गणेश प्रतिमा खरीदने की होड़

गणेश चतुर्थी पर भक्त अपने अपने घरों में भी गजानन महाराज को स्थापित करेंगे। इसके लिए भक्तों में गणेश भगवान की मूर्ति खरीदने की होड़ रही। शहर में गणेश मूर्ति बेचने वालों के पास पूरे दिन भक्तों की भीड़ जुटी रही।

बाबूराम धर्मशाला में शाम 07 बजे होगा गणेश पूजन

मराठा बुलियन एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल पाटिल ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर बाबूराम धर्मशाला में गणेश पूजन शाम 07 बजे होगा। गणेश प्रतिमा स्थापना से गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा। 18 सितंबर तक धर्मशाला में लगातार अनुष्ठान होंगे। 19 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा होगी। तथ्य

-गणेश चतुर्थी पर बड़ी संख्या में लोग करेंगे पूजन

- शहर में सजने वाले पंडालों के साथ ही भक्तों के घर में भी विराजेंगे गणपति

- हनुमान मंदिर से दिन में निकलेगी शोभायात्रा और शाम को होगी महाआरती

chat bot
आपका साथी