पहले नौकरी के नाम पर ठगी और अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़ितों से की जा रही पैसों की मांग

फरार मुख्य आरोपित विकास यादव के पते ठिकाने की जानकारी भले ही पुलिस को न हो लेकिन खुराफातियों की विकास के ठिकाने की जानकारी के साथ ही गिरफ्तारी कराने का दावा कर रहे है लेकिन बदले में रुपयों की डिमांड कर रहे हैं।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 06 Mar 2021 09:15 PM (IST) Updated:Sat, 06 Mar 2021 09:15 PM (IST)
पहले नौकरी के नाम पर ठगी और अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पीड़ितों से की जा रही पैसों की मांग
50 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले मुकदमा दर्ज हुए एक महीने हो गए है।

 बरेली, जेएनए। तीन सौ बेड अस्पताल में भर्ती के नाम पर 50 लोगों से डेढ़ करोड़ की ठगी के मामले मुकदमा दर्ज हुए एक महीने हो गए है, लेकिन पुलिस चार आरोपितों में से एक भी आरोपित को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी। वही फरार मुख्य आरोपित विकास यादव के पते ठिकाने की जानकारी भले ही पुलिस को न हो लेकिन खुराफातियों की विकास के ठिकाने की जानकारी के साथ ही गिरफ्तारी कराने का दावा कर रहे है लेकिन बदले में रुपयों की डिमांड कर रहे हैं। ठगी के शिकार कई पीड़ितों के पास इंटरनेट नम्बर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने पीड़ितों का नाम लेते हुए साफ कहा कि वह विकास यादव के ठिकाने को जानता है। वह उसकी गिरफ्तारी भी करा सकता है लेकिन उसके बदले मोटी रकम देनी होगी और एडवांस में। परेशान पीड़ितों ने बताया कि पहले ही तीन-तीन लाख रुपये नौकरी के नाम पर गवां चुके है। अब विकास की गिरफ्तारी के नाम पर भी कोई उनसे रकम ठगने का प्रयास कर रहा है।

बता दे कि तीन सौ बेड अस्पताल में भर्ती के नाम पर 50 पीड़ितों से करीब डेढ़ करोड़ की ठगी की गई थी। पीड़ितों ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की तो उनके आदेश पर एक फरवरी को कोतवाली पुलिस ने आरोपित विकास यादव, बड़े बाबू कुलदीप शर्मा, वार्डबॉय ताहिर और बॉबी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। मुकदमे की भनक लगते ही मुख्य आरोपित विकास यादव घर और गांव छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने विकास के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी ले लिया है लेकिन विकास की गिरफ्तारी आज तक नहीं हो सकी।

chat bot
आपका साथी