बरेली में प्रत्याशी का नाम कटवाने को पूर्व प्रधान ने बनाई फर्जी मतदाता सूची, जानिए आगे क्या हुआ

Bareilly Crime News कैंट के परगवां में पूर्व प्रधान ने फर्जी वोटर लिस्ट तैयार कराकर प्रधान पद की दावेदारी कर रहे युवक का नाम दूसरी पंचायत में दिखा दिया। इसका हवाला देते हुए उसका नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए निर्वाचन कार्यालय में आवेदन किया।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 01:19 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 01:19 PM (IST)
बरेली में प्रत्याशी का नाम कटवाने को पूर्व प्रधान ने बनाई फर्जी मतदाता सूची, जानिए आगे क्या हुआ
बरेली में प्रत्याशी का नाम कटवाने को पूर्व प्रधान ने बनाई फर्जी मतदाता सूची, जानिए आगे क्या हुआ

बरेली, जेएनएन। Bareilly Crime News : कैंट के परगवां में पूर्व प्रधान ने फर्जी वोटर लिस्ट तैयार कराकर प्रधान पद की दावेदारी कर रहे युवक का नाम दूसरी पंचायत में दिखा दिया। इसका हवाला देते हुए उसका नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए निर्वाचन कार्यालय में आवेदन किया। प्रधान पद की दावेदारी कर रहे युवक इसहाक को जब इसकी जानकारी हुई तो एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने पूर्व प्रधान मोहर सिंह व उनके बेटे अनुराग पर मुकदमा दर्ज किया है।

इसहाक कैंट के परगवां के रहन वाले हैं। बताया कि मतदाता सूची में उनका नाम भी दर्ज है। प्रधान पद के लिए वह दावेदारी कर रहे हैं। इसी के चलते पूर्व प्रधान मोहर सिंह व उनके बेटे ने मिलकर फर्जी मतदाता सूची तैयार की। इस मतदाता सूची में इसहाक व उसकी पत्नी को फरेखपुर नई बस्ती फरीदपुर का निवासी बताया गया।

यहां का निवासी होने के चलते परगवां की मतदाता सूची से दोनों का नाम काटने की बात कही गई। उन्होंने कैंट थाने में शिकायत की तो पुलिस ने रिपोर्ट तो लगा दी लेकिन, आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। जिसके बाद एसएसपी से शिकायत हुई तो उनके निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। 

chat bot
आपका साथी