Loksabha Election 2019: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, कांग्रेस-भाजपा एक, ज्यादा फर्क नहीं

कांग्रेस से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह और भाजपा एक हैं कोई ज्यादा फर्क नहीं। शिवपाल यादव की प्रसपा के लिए कहा कि वह तो कोई दल ही नहीं है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 01:23 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 01:23 PM (IST)
Loksabha Election 2019: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, कांग्रेस-भाजपा एक, ज्यादा फर्क नहीं
Loksabha Election 2019: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा, कांग्रेस-भाजपा एक, ज्यादा फर्क नहीं

जेएनएन, बरेली : इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान में चुनावी जनसभा के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री पत्रकारों से भी रूबरू हुए। कांग्रेस से जुड़े सवाल पर कहा कि वह और भाजपा एक हैं, कोई ज्यादा फर्क नहीं। चाचा शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के लिए उन्होंने कह दिया कि वह तो कोई दल ही नहीं है।

सपा मुखिया से कांग्रेस के घोषणापत्र में 72 हजार रुपये देने को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कुछ है ही नहीं। जो बीजेपी, वही कांग्रेस हैै। ज्यादा फर्क नहीं है। फिर कांग्रेस के लिए अमेठी और रायबरेली में सीट क्यों छोड़ दी, इस पर पूर्व मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि शिष्टाचार में ऐसा किया है। लोकतंत्र में सीट छोड़ते हैैं, उनसे कहिए कि हमारा धन्यवाद करें। वह नहीं कर रहे तो कम से कम आप (मीडिया) कर दे। शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा के लिए कहा कि उनके उम्मीदवारों पर नजर डाल लें, सबकुछ समझ में आ जाएगा। भाजपा से मुकाबला महागठबंधन ही कर रहा है, कोई और नहीं।

आठ की आठ सीट जीत रहे

सपा मुखिया ने पहले चरण के मतदान को लेकर दावा किया कि यूपी में आठ कि आठ सीट जीत रहे हैैं। महागठबंधन उम्मीदवारों को वोट की ऐसी बारिश हुई है कि उसे प्रदेश के अन्य जिलों में भी उसे सुना गया है। इसीलिए उनके (भाजपा) के सांसदों की भाषा बदल गई। मुख्यमंत्री भी अब राष्ट्रवाद पर भाषण दे रहे हैैं।  

chat bot
आपका साथी