बजट पर छात्रों के साथ विशेषज्ञों ने की चर्चा, कहा देशहित में है सरकार का बजट

प्रधानाचार्य वी के मिश्रा ने सभी अतिथियों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद डॉ राजकुमार ने बताया कि बजट देश हित में बनाया गया है। मुख्य अतिथि चंद्र मोहन गर्ग ने छात्रों को बजट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि बजट कैसे बनता है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 07 Feb 2021 05:10 PM (IST)
बजट पर छात्रों के साथ विशेषज्ञों ने की चर्चा, कहा देशहित में है सरकार का बजट
दिल्ली पब्लिक स्कूल में पोस्ट बजट यूथ कांक्लेव का आयोजन किया गया।

 बरेली, जेएनएन।  दिल्ली पब्लिक स्कूल में पोस्ट बजट यूथ कांक्लेव का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के लगभग 30 विद्यालयों के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि सीडीओ चंद्र मोहन गर्ग, गेस्ट ऑफ ऑनर कॉमर्स विभाग के डॉ राजकुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर बरेली कॉलेज डॉ ओमकार सिंह, प्रधानाचार्य हांडा पब्लिक स्कूल के प्रवीन हांडा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रधानाचार्य वी के मिश्रा ने सभी अतिथियों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद डॉ राजकुमार ने बताया कि बजट देश  हित में बनाया गया है। मुख्य अतिथि चंद्र मोहन गर्ग ने छात्रों को बजट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए  बताया कि बजट कैसे बनता है। उन्होंने यह भी बताया कि हर विद्यालय समाज के लिए उपयोगी होता है क्योंकि इसी विद्यालयों से भविष्य के निर्माता निकलते हैं।  छात्र जीवन में छात्र को सीखने की प्रक्रिया में सदैव लगे रहना चाहिए क्योंकि आज के समय में वहीं आगे बढ़ता है जिसको ज्यादा से ज्यादा जानकारी होती। हर किसी को सब कुछ नहीं पता होता है लेकिन हम सदैव सीखने की प्रवृत्ति अपनाकर बहुत सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं और उसे दूसरों तक पहुुंचा सकते हैं। आज के जमाने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण जानकारी है।  आदिल, मिलिशा, लक्ष्य भारद्वाज, वंश अग्रवाल, अब्दुल्लाह, तान्या सिंह, सोहन अरोरा, रोहित, सलोनी झा, साक्षी जानवी, प्रदीप गुप्ता, निकिता विकल शर्मा, यशी शर्मा, निशा वर्मा ,वंश अग्रवाल, वैभवी आदि विद्यार्थियों ने बजट के विभिन्न सकारात्मक एवं नकारात्मक पहलुओं पर चर्चा की, विद्यार्थियों ने परस्पर प्रश्न पूछे एवं उनके संतोषजनक उत्तर प्राप्त किए।

chat bot
आपका साथी