पीलीभीत में कार्रवाई के बाद भी व‍िभाग को चुनौती दे रहे वाहन चालक

परिवहन विभाग की टीम ने इस मामले को लेकर करीब दर्जन भर टाटा मैजिक वाहनों के चालान भी किए लेकिन उसके बावजूद मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 05:47 PM (IST)
पीलीभीत में कार्रवाई के बाद भी व‍िभाग को चुनौती दे रहे वाहन चालक
पीलीभीत में कार्रवाई के बाद भी व‍िभाग को चुनौती दे रहे वाहन चालक

पीलीभीत, जेएनएन। डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी की आड़ लेकर प्राइवेट यात्री वाहनों के संचालक मनमानी करने लगे हैं। पहले से किराया दोगुना वसूला जा रहा है। पिछले दिनों परिवहन विभाग की टीम ने इस मामले को लेकर करीब दर्जन भर टाटा मैजिक वाहनों के चालान भी किए लेकिन उसके बावजूद मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

कोविड-19 से पहले तक शहर से मझोला तक टाटा मैजिक वाहन यात्रियों बीस रुपये किराया लेते थे लेकिन अब 40 रुपये वसूल किए जा रहे। इसी प्रकार पीलीभीत-पूरनपुर मार्ग और बीसलपुर मार्ग पर यात्रा करने वाली सवारियों से पच्चीस से स्थान पर पचास रुपये प्रति सवारी लिए जा रहे हैं।

अगर कोई यात्री इसका विरोध करने लगता है तो चालक और परिचालक झगडऩा शुरू कर देते हैं। पीलीभीत से माधोटांडा रोड पर भी अनेक टाटा मैजिक वाहन यात्री ढोते हैं। इस मार्ग पर भी प्रति सवारी चालीस रुपये लिए जा रहे हैं। पिछले दिनों यात्रियों की ओर से ऐसी शिकायतें मिलने के बाद सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी अमिताभ राय के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग करने वाली टीम ने इन वाहनों को विभिन्न स्थानों पर रोक रोककर यात्रियों से किराए के बारे में जानकारी ली। जिन वाहनों ने अधिक किराया वसूला था, उनके चालान किए गए। इसके बावजूद प्राइवेट यात्री वाहन मनमानी करना नहीं छोड़ रहे। सवारियां भी पहले की भांति वाहन की क्षमता से अधिक बिठाई जा रही हैं।

डीजल के दाम बढऩे से प्रति यात्री पांच-दस रुपये तो बढ़ा सकते हैं लेकिन दोगुना किराया वसूलने का कोई औचित्य नहीं है। इस बारे में विभाग की टीम को लगाकर फिर से चेकिंग अभियान जिले के सभी मार्गों पर चलाया जाएगा। टाटा मैजिक वाहनों के संचालकों को मनमानी करने की छूट नहीं दी जाएगी।

अमिताभ राय, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी  

chat bot
आपका साथी