प. बंगाल में ममता की हिटलरशाही, माफिया की तरह कर रही पुलिस का प्रयोग : डॉ. दिनेश शर्मा

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अभी बंगाल के दौरे से लौटा हूं। वहां यह देखकर आक्रोश होता है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक मुख्यमंत्री इतना भी हिटलरशाही हो सकता है। पुलिस का प्रयोग माफिया की तरह कर सकता है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 03:16 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 03:16 PM (IST)
प. बंगाल में ममता की हिटलरशाही, माफिया की तरह कर रही पुलिस का प्रयोग : डॉ. दिनेश शर्मा
प. बंगाल में ममता की हिटलरशाही, माफिया की तरह कर रही पुलिस का प्रयोग : डॉ. दिनेश शर्मा

बरेली(जेएनएन) । पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभाओं को अनुमति नहीं देने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि अभी बंगाल के दौरे से लौटा हूं। वहां यह देखकर आक्रोश होता है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक मुख्यमंत्री इतना भी हिटलरशाही हो सकता है। पुलिस का प्रयोग माफिया की तरह कर सकता है। निश्चित ही ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। लगता है, वहां जल्द ही सत्ता परिवर्तन होगा। उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार दोपहर करीब 1.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचे। जहां सबसे पहले उन्होंने गारद से सलामी ली। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत की। 

प्रदेश में नकल माफिया का स्थान अब जेल

इस बार नकल माफिया उनके टारगेट पर हैं। 64 जिलों में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ इस संबंध बैठक की जा चुकी है। रविवार को यहां भी शिक्षा अफसरों के साथ बैठक करेंगे। सरकार का उद्देश्य बोर्ड और विश्वविद्यालय की परीक्षाएं नकल विहीन कराने की है। किसी को भी विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद नहीं करने दिया जाएगा। नकल माफिया ने इस बार कोई भी हरकत की, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। प्रदेश में नकल माफिया का स्थान अब सिर्फ जेल में है।

बजट ने मध्यम वर्ग को दी राहत

देश के बजट के सवाल पर कहा कि बजट में गरीब के रोजगार पर सरकार ने ध्यान दिया है। किसानों का भी ध्यान रखा है। टैक्स में छूट देकर मध्यम वर्ग को राहत दी है।

लोकसभा पदाधिकारियों संग शुरू की बैठक

उपमुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस पहुंचकर पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। प्रत्येक लोकसभा के पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग चर्चा हो रही है। इसमें बरेली, आंवला, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत लोकसभा के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। 

chat bot
आपका साथी