डलाव घर में बच्चे बीन रहे थे कूड़ा, तभी बोरे में मिली लाश

बरेली (जेएनएन)। बड़ी विहार स्थित नगर निगम के डलाव घर में गुरुवार की सुबह बंद बोरे में पुरुष

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Mar 2018 11:00 AM (IST) Updated:Fri, 16 Mar 2018 11:00 AM (IST)
डलाव घर में बच्चे बीन रहे थे कूड़ा, तभी बोरे में मिली लाश
डलाव घर में बच्चे बीन रहे थे कूड़ा, तभी बोरे में मिली लाश

बरेली (जेएनएन)। बड़ी विहार स्थित नगर निगम के डलाव घर में गुरुवार की सुबह बंद बोरे में पुरुष कंकाल मिलने से दहशत फैल गई। कूड़ा बीनने गए बच्चों की सूचना पर पुलिस पहुंची और पोस्टमार्टम हाउस से निजी कर्मचारी बुलाकर बोरे को खुलवाया। बोरे पर नाले की कीचड़ लगी होने से आशका जताई गई है कि हत्यारों ने शव को रस्सी से बाधकर बोरे में भरा और किसी नाले में फेंक दिया। नाले से निकले कूड़े के साथ बोरा यहा पहुंच गया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के बड़ी विहार स्थित नगर निगम के डलाव घर में सुबह कुछ बच्चे कूड़ा बीन रहे थे। तभी उन्हें नाले के कीचड़ में सना एक बोरा दिखा। कीचड़ सूख चूका था। बच्चों ने जैसे ही बोरे का ऊपरी हिस्सा खोला, उनकी चीख निकल गई। बोरे में कंकाल था। शोर सुनकर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। पुलिस को सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। पुलिस के सामने बोरा खोलने पर उसमें किसी पुरूष का कंकाल निकला।

पसली टूटी, दो हफ्ता पुराना कंकाल : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुरुष के कंकाल के दाई तरफ की पसली टूटी पाई गई। का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। डीएनए सैंपल ले लिया है। उसे लैब भेजा जाएगा। कंकाल दो हफ्ते पुराना बताया जा रहा था।

आसपास के घरों का आता है कचरा : बड़ी विहार व उसके आसपास के क्षेत्र के घरों से ही डलाव घर में कचरा फेंका जाता है। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नाला आसपास का ही है। किसी ने नाला साफ किया और बोरा यहा फेंक दिया।

पहचान को एक माह से लापता लोगों की डिटेल निकलवाई : कंकाल दो सप्ताह पुराना होने की बात पता चलने पर पुलिस ने आसपास के थानों से एक माह के अंदर गायब युवकों की सूची मागी है।

chat bot
आपका साथी