अभी सुरक्षित नही फ्लाईओवर पर सफर

निर्धारित समय से पहले शहामतगंज फ्लाईओवर बन कर लगभग तैयार है। हालांकि इस पर अभी व्यूकटर नही लगाए जा सके है।

By Edited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 03:24 AM (IST) Updated:Fri, 19 Jan 2018 01:40 PM (IST)
अभी सुरक्षित नही फ्लाईओवर पर सफर
अभी सुरक्षित नही फ्लाईओवर पर सफर

जागरण संवाददाता, बरेली : निर्धारित समय से पहले शहामतगंज फ्लाईओवर बन कर लगभग तैयार है। हालांकि इस पर अभी व्यूकटर नही लगाए जा सके है। ऐसे मे फ्लाईओवर की रेलिंग पार कर बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक का आना जाना जारी है। जो यातायात शुरू होने पर खतरनाक साबित हो सकता है। निर्माण एजेसी ने इसके तैयार होने का पत्र ही नगर निगम या जिला प्रशासन को सौपा है। ऐसे मे अधूरी तैयारियो के चलते यहां से यातायात की अनुमति देना खतरनाक साबित हो सकता है। दैनिक जागरण ने इसकी पड़ताल की। जिसमे कई बाते लापरवाही की ओर इशारा करते है।

व्यूकटर तो दूर रेलिंग भी काफी छोटी

भले ही आम लोग और विपक्षी नेता इसे न माने लेकिन फ्लाईओवर पर बिना व्यूकटर यातायात शुरू करना हादसो को जन्म दे सकता है। पुल पर व्यूकटर तो है ही नही। इसकी छोटी रेलिंग के चलते घरो से यहां पर बच्चो, युवको और बुजुर्गो का आना आम है। ऐसे मे यातायात खोलने पर तेज गति से निकलने वाले वाहनो को मुश्किल आ सकती है। फ्लाईओवर को खोलने के पक्ष में लोग भले ही यह तर्क दे कि यातायात चलने पर यह सब बंद हो जाएगा। लेकिन कोई भी सौ फीसद इसकी गारंटी नही ले सकता। इसी वजह से जिला प्रशासन और विलामंत्री राजेश अग्रवाल लगातार व्यूकटर के बिना इसे यातायात के लिए खोलने के पक्षधर नही हैं।

बिकने लगे दरगाह के लिए फूल

पड़ताल मे दैनिक जागरण ने फ्लाईओवर के ऊपर दरगाह शाहदाना वली के लिए चढ़ाए जाने वाले फूलो की टोकरी लिए एक बुजुर्गवार को देखा। बाकायदा फूलो को सजाए उन्होने दरगाह की दीवार पर भी फूलो को बांध रखा था। पूछने पर बोले, यही रेलिंग पार कर के आया हूं। वरना पैदल यहां तक कौन आएगा। वही पास मे क्रिकेट खेलते बच्चे भी दिखाई दिए। बोले जब यहां पर ट्रैफिक चालू होगा तब कहां मौका मिलेगा क्रिकेट खेलने का। हां तब तक तो खेल होगा ही। पास ही एक घर के बरामदे मे एक सज्जन ब्रश करते हुए भी दिखे। मीडियावालो को देख कर रेलिंग कूद कर पुल पर आ गए और वही पर ब्रश करने लगे।

पुल के नीचे भी अधूरी तैयारियां

ऊपर की तरह ही फ्लाईओवर के नीचे भी निर्माण एजेसी की ओर से तैयारियां अधूरी ही है। नीचे न तो अभी तक रोड तैयार है और न ही ठीक से सर्विस लेन ही बना है। जगह जगह वाहनो की पार्किग ही है और अतिक्रमण से लोगो का यहां से निकलना भी दूभर हो गया। यहां देख कर ऐसा नही लगता कि फ्लाईओवर को लेकर कोई तैयारी हो भी रही है। या प्रशासन शहामतगंज के दुकानदारो की परेशानी से वाकिफ भी है। यहां कंप्यूटर सेटर चलाने वाले जफर बेग कहते है कि करीब एक साल से ज्यादा हम लोगो को परेशानी झेलते हुए हो गया। इस बीच व्यवसाय भी चौपट हुआ लेकिन कोई देखने और सुनने वाला नही। सभी लोग फ्लाईओवर के ऊपर से निकलने वालो की सुध ले रहे है। नीचे हम जैसे व्यापारियो के बारे मे कोई नही सोच रहा।

chat bot
आपका साथी