बरेली में चिटफंड कंपनी लाखों हड़पकर फरार, हंगामा

बारादरी में चिट फंड कंपनी सैकड़ों महिलाओं के लाखों रुपये हड़पकर भाग खड़ी हुई। महिलाओं को जानकारी तब हुई जब वह गुरुवार को पीलीभीत बाइपास रोड स्थित कार्यालय पहुंची। ताला बंद व फोन नंबर बंद जाने के बाद महिलाएं उग्र हो गई। हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि चिटफंड कंपनी के कार्यालय पर लोगों ने पत्थर फेंके। सड़क पर गत्ते जलाए व रोड जाम कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद महिलाएं मानी। एक को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया। बाद में कंपनी के विरुद्ध धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज कर ली गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 09:39 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 09:39 PM (IST)
बरेली में चिटफंड कंपनी लाखों हड़पकर फरार, हंगामा
बरेली में चिटफंड कंपनी लाखों हड़पकर फरार, हंगामा

जागरण संवाददाता, बरेली: बारादरी में चिट फंड कंपनी सैकड़ों महिलाओं के लाखों रुपये हड़पकर भाग खड़ी हुई। महिलाओं को जानकारी तब हुई, जब वह गुरुवार को पीलीभीत बाइपास रोड स्थित कार्यालय पहुंची। ताला बंद व फोन नंबर बंद जाने के बाद महिलाएं उग्र हो गई। हंगामा शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि चिटफंड कंपनी के कार्यालय पर लोगों ने पत्थर फेंके। सड़क पर गत्ते जलाए व रोड जाम कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद महिलाएं मानी। एक को हिरासत में लेकर छोड़ दिया गया। बाद में कंपनी के विरुद्ध धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज कर ली गई।

ठगी का शिकार महिलाओं के मुताबिक, चार महीने पूर्व पीलीभीत बाइपास पर सेल्फ टेक जोन इंटरप्राइजेज नाम की कंपनी का कार्यालय खुला। कंपनी ने महिलाओं के लिए स्कीम निकाली। ढाई हजार रुपये सिक्योरिटी राशि जमा कराकर कागज के लिफाफे बनाने के आर्डर दिए जाने लगे। तय प्लान के तहत 15 दिन में महिलाओं को तैयार लिफाफे कार्यालय में जमा कराने थे। 15 दिन में 500 लिफाफे तैयार करने थे। इसके बदले में उन्हें साढ़े तीन से साढ़े चार हजार का भुगतान मिलता। आर्डर पूरा कर गुरुवार को काफी संख्या में महिलाएं कंपनी कार्यालय पहुंचीं। वहां ताला बंद मिला और कर्मचारियों के फोन नंबर भी बंद मिले। महिलाओं को ठगी का अहसास हुआ। फिर महिलाएं सड़क पर आ गई और हंगामा शुरू हो गया।

महिलाओं को जोड़ने पर भी दिया था कमीशन का झांसा

महिलाओं ने बताया कि कंपनी की ओर से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने पर अलग से कमीशन दिलाने की बात कही थी। इसी के झांसे में महिलाएं आ गईं। गुरुवार को महिलाएं तैयार माल लाने के साथ कई महिलाओं को कंपनी ज्वाइन कराने भी लाईं थी। ठगी का शिकार महिलाएं ज्यादातर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की हैं।

वर्जन

मामले में कंपनी के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।

- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

chat bot
आपका साथी