Swami Chinmayananda Case: सेहत में नहीं हुआ सुधार, चिन्मयानंद लखनऊ के केजीएमयू रेफर Shahjahanpur News

दुष्कर्म के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज से उन्हें लखनऊ भेजने की तैयारी चल रही है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 19 Sep 2019 05:36 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 05:36 PM (IST)
Swami Chinmayananda Case: सेहत में नहीं हुआ सुधार, चिन्मयानंद लखनऊ के केजीएमयू रेफर Shahjahanpur News
Swami Chinmayananda Case: सेहत में नहीं हुआ सुधार, चिन्मयानंद लखनऊ के केजीएमयू रेफर Shahjahanpur News

जेएनएन, शाहजहांपुर : दुष्कर्म के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को हालत बिगड़ने पर लखनऊ के केजीएमयू रेफर कर दिया गया है। राजकीय मेडिकल कॉलेज से उन्हें लखनऊ भेजने की तैयारी चल रही है। कुछ देर बाद चिन्मयानंद को लखनऊ ले जाया जा सकता है। यह जानकारी मेडिकल कॉलेज की पीआरओ ने दी है।

चिन्मयानंद को बुधवार शाम करीब छह बजे तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी स्थिति को लेकर डॉक्टर गुरुवार सुबह तक कुछ भी कहने से बचते रहे। दोपहर में मेडिकल काॅलेज की पीआरओ डाॅ. पूजा पांडेय त्रिपाठी मीडिया के सामने आयीं। डाॅ. पूजा ने बताया कि चिन्मयानंद पेट में दर्द के कारण भर्ती हुए। उन्हें डायबिटीज, बीपी के अलावा कुछ पुरानी बीमारी भी हैं। फिलहाल हालत बहुत अच्छी नहीं हैं। 

कराया गया अल्ट्रासाउंड व जांचें

गुरुवार को चिन्मयानंद का अल्ट्रासाउंड व अन्य जांचें कराई गईं। जांचों में क्या निकला इस बारे में पीआरओ का कहना था कि इस बारे नहीं बता सकते। डॉक्टरों के पैनल के बारे में भी उन्होंने कुछ बताने से इन्कार किया। पीआरओ ने बताया कि चिन्मयानंद की उम्र ज्यादा है। उनकी लगातार निगरानी की जा रही है। कब तक वह स्वस्थ हो सकेंगे, इस बारे में नहीं बता सकते हैं।

किसी को मिलने की इजाजत नहीं

चिन्मयानंद मेडिकल काॅलेज के प्राइवेट वार्ड में भर्ती हैं। उनसे किसी को भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। वार्ड के गेट के बाहर उनके आश्रम के कर्मचारी तैनात हैं। मेडिकल काॅलेज प्रशासन ने डॉक्टर या स्टाफ को ही जाने की इजाजत दी है।

एसआइटी पहुंच सकती है अस्पताल

एसआइटी चिन्मयानंद की स्थिति पर नजर रखे हुए है। मेडिकल काॅलेज की पीआरओ डाॅ. पूजा की माने तो दो दिन पहले जब चिन्मयानंद की तबीयत खराब हुई थी तब एसआइटी के कहने पर ही मेडिकल काॅलेज से डॉक्टरों की टीम मुमुक्षु आश्रम गई थी। उन्होंने बताया कि चिन्मयानंद की मेडिकल रिपोर्ट तैयार होने पर उसे एसआइटी को भेजा जाएगा। वहीं माना जा रहा है कि चिन्मयानंद का हाल जानने के लिए एसआइटी भी किसी समय जिला अस्पताल पहुंच सकती है।

सिर्फ खास लोग ही पहुंचे

दुष्कर्म के आरोप लगने के कारण कुछ ही दिनों में हालात बदल गए हैं। बताया जा रहा है कि चिन्मयानंद को देखने आश्रम से जुड़े कुछ खास लोग ही पहुंचे थे। कोई भी जनप्रतिनिधि या अधिकारी उनका हाल जानने के लिए मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंचा।  

chat bot
आपका साथी