गुरु आज्ञा पर तोड़ा धनुष

By Edited By: Publish:Sun, 16 Mar 2014 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 16 Mar 2014 12:07 AM (IST)
गुरु आज्ञा पर तोड़ा धनुष

जागरण संवाददाता, बरेली: बमनपुरी में चल रही फाल्गुनी रामलीला में शनिवार को धनुष यज्ञ की लीला का मंचन हुआ। इसमें प्रभु श्रीराम ने गुरु आज्ञा पर शिव धनुष तोड़ा।

बमनपुरी स्थित श्री नृसिंह मंदिर पर रामलीला का मंचन स्वरूपों की आरती से हुआ। राजा जनक की प्रतिज्ञा के अनुसार सभी राजाओं ने शिव धनुष को तोड़ने का असफल प्रयास किया। इस दौरान रावण वाणासुर संवाद का मंचन हुआ। सभी को धनुष तोड़ने में असफल देख राजा जनक अपनी प्रतिज्ञा पर पश्चाताप करने लगे। इस दौरान जैसे ही उन्होंने पृथ्वी वीरों से खाली बताया, तो लक्ष्मण जी ने क्रोधित होकर उनका विरोध किया। यह देखकर प्रभु श्रीराम ने लक्ष्मण को शांत कराया। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पर वह धनुष तोड़ने को उठे। उन्हें देखकर हर कोई अचंभित रह गया, लेकिन प्रभु श्रीराम ने जैसे ही शिवधनुष को उठाया। हर कोई विस्मित रह गया। कोई कुछ समझ पाता इससे पहले ही उन्होंने पलक झपकते धनुष के दो टुकड़े कर दिए। इसमें मुनीष शर्मा, अमित अरोड़ा, सचिन मेहरा, धीरज दीक्षित, जनार्दन आचार्या, सुनील मिश्रा, राकेश शंखधार, रंजीत रस्तोगी, अखिलेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी