बरेली के कालीबाड़ी में महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

कालीबाड़ी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।कमरे में फंदे से उसका शव लटका मिला।आरोप है कि मौत के बाद ससुरालियों ने विवाहिता के स्वजन को भी जानकारी नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। पड़ोसी से जब सूचना मिली तब वह बहन के घर पहुंची।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 04:31 PM (IST)
बरेली के कालीबाड़ी में महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विवाहिता के स्वजनों को जानकारी दिये बगैर ही स्वजन ने कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी।

बरेली, जेएनएन। Body of woman was found hanging in the room : कालीबाड़ी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।कमरे में फंदे से उसका शव लटका मिला।आरोप है कि मौत के बाद ससुरालियों ने विवाहिता के स्वजन को भी जानकारी नहीं दी और अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। पड़ोसी से जब सूचना मिली तब वह बहन के घर पहुंची। तब ससुराली विवाहिता को शव अंतिम संस्कार को ले जा रहे थे। विवाहिता की बहन की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने आरोपित पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।

विवाहिता गीता रानी का विवाह सिकलापुर कालीबाड़ी निवासी विपिन के साथ वर्ष 2019 में हुआ था। उनके पिता की मौत हो चुकी है। उनका विवाह बहन कविता व उनके पति ने कराया। कविता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराली बहन को दहेज के लिए परेशान करने लगे। गीता ने ससुरालियों द्वारा उत्पीड़न की कहानी खुद फोन कर बताई थी। 16 जून को गीता के पति विपिन ने फोन किया और दो लाख रुपये की मांग की। रकम देने से मना कर दिया गया। शुक्रवार शाम को बहन के पड़ोसी द्वारा गीता की मौत व ससुराली द्वारा अंतिम संस्कार की तैयारी करने की जानकारी दी गई।

बहन की मौत की सूचना पर वह पति योगेश के साथ उसके घर पहुंची। आरोप है कि यहां ससुरालीजन बहन को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। कविता ने मामले की सूचना पुलिस को दी, पुलिस पहुंची तो विवाहिता का शव घर पर रखा हुआ था। को टीम द्वारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। गीता की मौत के बाद उनका पति विपिन व देवर संजू फरार हे। कविता की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने आरोपित पति, सास, ससुर व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने बताया कि पुलिस जब पहुंची तब विवाहिता का शव घर पर रखा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से विवाहिता की मौत की पुष्टि हुई है। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

chat bot
आपका साथी