बरेली से जुड़ी अटलजी की कई यादें

पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी बाजपेयी की तबीयत बिगड़ने की खबर आने के बाद स्थानीय नेता चिंतित हैं

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Aug 2018 11:45 AM (IST) Updated:Thu, 16 Aug 2018 06:33 PM (IST)
बरेली से जुड़ी अटलजी की कई यादें
बरेली से जुड़ी अटलजी की कई यादें

जेएनएन, बरेली: पूर्व प्रधानमंत्री अटलविहारी बाजपेयी की तबीयत बिगड़ने की खबर आने के बाद स्थानीय नेता फिक्रमंद हो गए थे। उनकी सलामती के लिए दुआएं की जाने लगीं, प्रार्थनाएं होने लगीं। उनके हाल जानने के लिए कुछ बड़े नेता दिल्ली भी रवाना हो गए। शाम को जब उनके निधन की सूचना आई तो भाजपाइयों में शोक छा गया। अटलजी शहर में आखिरी बार नगर निगम के चुनाव में प्रचार को आए थे। इससे पहले भी उनका कई बार बरेली आना हुआ। हिंद टाकीज के सामने अक्सर वह रुकते थे। पूर्व सांसद राजीव सिंह से भी उनकी नजदीकियां थीं। केंद्र सरकार में मंत्री संतोष गंगवार और प्रदेश सरकार में वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल के बुलावे पर वे शहर आ चुके थे। बुधवार की रात से अटल जी की तबीयत बिगड़ने की खबर आने लगीं तो यहां के नेताओं ने दिल्ली के नेताओं से संपर्क कर उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। बताया गया कि वह एम्स में वेंटीलेटर पर हैं। हालत नाजुक है।

सोशल साइट पर वायरल हुए मैसेज, अटलजी आप स्वस्थ हों

बीती रात को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एम्स पहुंचे और अटल विहारी बाजपेयी को देखा, तभी से सोशल साइट पर भी पोस्ट की जाने लगीं। खास बात यह रही कि भाजपा से जुड़े और न जुडे़ लोग भी अटल जी की सलामती के लिए पोस्ट करते दिखे। वह दलीय राजनीति से हमेशा दूर रहे, उन्होंने राजनीति में नए आयाम स्थापित किए, अटलजी अभी देश को आपकी जरूरत है ़ ़ ़ ऐसे तमाम संदेश सोशल मीडिया पर छा गए। शाम को तमाम लोगों ने शोक संवेदनाएं जताने के लिए भी सोशल मीडिया का सहारा लिया।

chat bot
आपका साथी