योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर घर-घर पहुंचे भाजपा नेता, बताई सरकार की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के चार साल पूरे होने पर दस्तक अभियान में भाजपा नेताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को सरकार उपलब्धि से अवगत कराया। भाजपा महानगर प्रभारी और उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान भी आयोजन के लिए बरेली पहुंचे थे।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 10:05 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 10:05 AM (IST)
योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर घर-घर पहुंचे भाजपा नेता, बताई सरकार की उपलब्धियां
सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में घर-घर पहुंचे भाजपा नेता।

बरेली, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के चार साल पूरे होने पर दस्तक अभियान में भाजपा नेताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों को सरकार उपलब्धि से अवगत कराया। भाजपा महानगर प्रभारी और उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान भी आयोजन के लिए बरेली पहुंचे थे। शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने भी सरकार की उपलब्धियों की डायरी लोगों को दी। उन्होंने बताया कि बरेली समेत पूरे मंडल में आधारभूत संरचना के माेर्च पर कितने पीछे थे, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद लोगों को सहूलियत मिली।

शौचालय, बिजली, शुद्ध पेयजल, गैस कनेक्शन, मुख्यमंत्री आवास योजना से लोगों को फायदा मिला। 10 लाख सेल्फ हेल्प ग्रुप से एक करोड़ महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। गोपाल अंजान ने कहा कि स्टार्टअप के जरिए पांच लाख युवाओं को रोजगार, महिलाओं को जागरुक एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए मिशन शक्ति अभियान, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से गोशालाओं का निर्माण कराया गया। जन संपर्क अभियान में महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा, अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, प्रतेसा पांडे, प्रति पाल सिंह (बंटी ठाकुर), विष्णु अग्रवाल समेत महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, वार्ड अध्यक्ष मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी