Bio Medical Waste : बरेली में एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले आठ निजी अस्पतालों को थमाया नोटिस, नगर आयुक्त बाेले - करेंगे सख्त कार्रवाई

Bio Medical Waste शहर के निजी अस्पतालों से निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट लगातार सामान्य कूड़े में फेंका जा रहा है। नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद अस्पताल वाले नहीं मान रहे हैं। एक बार फिर नगर निगम ने आठ अस्पतालों को नोटिस जारी किया है।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 10:22 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 10:22 AM (IST)
Bio Medical Waste : बरेली में एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले आठ निजी अस्पतालों को थमाया नोटिस, नगर आयुक्त बाेले - करेंगे सख्त कार्रवाई
Bio Medical Waste : बरेली में एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ाने वाले आठ निजी अस्पतालों को थमाया नोटिस

बरेली, जेएनएन। Bio Medical Waste : शहर के निजी अस्पतालों से निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट लगातार सामान्य कूड़े में फेंका जा रहा है। नगर निगम की कार्रवाई के बावजूद अस्पताल वाले नहीं मान रहे हैं। एक बार फिर नगर निगम ने आठ अस्पतालों को नोटिस जारी किया है।

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बायोमेडिकल वेस्ट का गाइडलाइन के मुताबिक निस्तारण करने के निर्देश दिए हुए हैं। इसके लिए एनजीटी काफी सख्ती भी कर रहा है। बावजूद इसके शहर के अस्पताल संचालक नहीं मान रहे हैं। एक बार फिर शहर में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली एजेंसियों ने शहर के अस्पतालों से सामान्य कूडो में मेडिकल वेस्ट मिलाकर देने की शिकायत की है।

अस्पताल से निकलने वाले इस कचरे में इस्तेमाल की हुई सिरिज, दवाओं के रैपर आदि शामिल हैं। इससे कई तरह की बीमारियों का संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व में भी इन अस्पतालों को चेतावनी दी है, लेकिन अस्पताल वाले मानने को तैयार नहीं हैं। पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने बताया कि शहर के आठ निजी अस्पतालों को नोटिस दिया गया है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद का कहना है कि अगर अस्पताल संचालक सुधार नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी